Pariksha Pe Charcha: अभिभावक बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें- सीएम धामी
Pariksha Pe Charcha: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सेंट एग्नेस स्कूल देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि आज समस्त भारत प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा के नवे संस्करण से जुड़ा हुआ है। यह चर्चा केवल संवाद नहीं बल्कि राष्ट्रीय आंदोलन बन चुकी है।
परीक्षा जीवन की कड़ी ना की संपूर्ण जीवन (Pariksha Pe Charcha)
सीएम धामी ने आगे कहा कि पीएम मोदी का संदेश हमें यह सीख देता है की परीक्षा जीवन की एक कड़ी हो सकती है लेकिन संपूर्ण जीवन नहीं हो सकती। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने स्कूल के जीवन के अनुभव भी साझा किया और कहा कि स्कूल का समय सबसे मूल्यवान होता है। जो दोबारा लौटकर कभी नहीं आता है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी निरंतर भाग लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Pithoragarh Bus Accident: बस एक्सीडेंट में 13 बारातियों की दर्दनाक मौत
योद्धा की तरह परीक्षा दे
सभी बच्चों को समझाते हुए उन्होंने (cm dhami) आगे कहा की परीक्षा एक अवसर है। जिसमें छात्र एक योद्धा की तरह अपना पूरे आत्मविश्वास और आत्मबल के साथ-साथ धैर्य रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देता है। केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होना ही काबिलियत नहीं है। जीवन में और भी कई तरह के बड़े लक्ष्य भी होते हैं।
अभिभावकों को दी सलाह (Pariksha Pe Charcha 2026)
मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। परीक्षा के दबाव से मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें और सफलता प्राप्त करें। साथ ही अभिभावक अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से ना करें।
4 करोड़ से अधिक का पंजीकरण
परीक्षा पर चर्चा 2026 के अंतर्गत पूरे देश में चार करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण किया। इससे पूर्ण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूटने जा रहा है। उत्तराखंड राज्य में इस साल लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53,000 से ज्यादा शिक्षक और 14,000 से ज्यादा अभिभावकों ने पंजीकरण किया। इससे पूर्व यह संख्या 2,98,000 विद्यार्थियों तक ही सीमित थी। उत्तराखंड के विद्यार्थियों ने 10 प्रेरणादायक वीडियो बनाई है जिसमें से एक वीडियो का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।
यह भी पढ़ें: Kotdwar News: मोहम्मद दीपक मामले में खुलकर बोली रितु खंडूरी! सब हैरान
रोहन सिंह राणा द्वारा बनाई वीडियो का चयन (Pariksha Pe Charcha Uttarakhand)
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, विकासखंड जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के छात्र रोहन राणा ने प्रेरक वीडियो बनाई। जिसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। रोहन सिंह राणा (rohan singh rana rudraprayag) को पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिल्ली आमंत्रित किया गया है। जो पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

