उत्तराखंड

Pauri Guldar Attack: घर के आंगन से बच्ची गायब, गुलदार ने बनाया निवाला

Pauri Guldar Attack: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मनुष्य और जंगली जानवरों के संघर्ष की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक और घटना पौड़ी जिले के जयहरीखाल विकासखंड में हुई है। जहां पर गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया। बच्ची का शव उसके घर से थोड़ी दूर पर मिला। इस घटना के बाद गांव के लोग आकर्षित है और गुलदार को मारने की मांग कर रहे हैं।

घर के आंगन से बच्ची गायब (Pauri Guldar Attack)

घर के आंगन में डेढ़ साल की बच्ची आराम से खेल रही थी। जब परिजनों को हलचल महसूस हुई तो देखा की आंगन में बच्ची नहीं बैठी थी। घर के पास बैठे गुलदार ने आंगन से बच्ची को उठाकर अपना निवाला बना लिया।

यह भी पढ़ें: Haridwar: सप्तऋषि चुंगी में अभी तक जो मौतें हुई है उनका जिम्मेदार कौन है?

मां के सामने बच्ची बनी शिकार

यह घटना इतनी हृदयविदारक (pauri guldar attack) है कि जो मां अपने जीवन को संकट में डालकर बच्चों को जन्म देती है। इस मां के सामने गुलदार ने अचानक से झपट्टा मारा और बच्ची को मुंह में दबाकर झाड़ियों की तरफ भाग गया। यह सब इतनी जल्दी में हुआ की मां को स्थिति समझने या संभालने का मौका ही नहीं मिला। जब मां ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हुए और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

1 घंटे बाद मिला शव (Pauri Latest News)

करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों को बच्ची का शव घर से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में मिला। परिजन जल्दी में बच्ची को लेकर लैंसडाउन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ यह मांग है कि गुलदार को मार दिया जाए।

यह भी पढ़ें: Supreme Court News: कुत्ते के काटने पर राज्य सरकार को करना होगा भुगतान

गांव में भेजी गई वन विभाग की टीम

इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने अपनी टीम गांव में भेजी। लैंसडाउन के रेंजर राकेश चंद्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है की गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। पुरे क्षेत्र में फिलहाल गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद से पुरे क्षेत्र में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media