Pithoragarh Bus Accident: बस एक्सीडेंट में 13 बारातियों की दर्दनाक मौत
Pithoragarh Bus Accident: पिथौरागढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से सटे नेपाल बॉर्डर में गुरुवार को देर रात्रि भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमे 13 बारातियों की दर्दनाक मौत हुई है और 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।
घायलों की हालत गंभीर (Pithoragarh Bus Accident)
इस भीषण हादसे में 34 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई गई है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। बताया गया है कि बस बारात को लेकर बैतड़ी से दुल्हन को लेकर बजांग की ओर जा रही थी। गुरुवार की देर रात को बैतड़ी के गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचुंणी के बड़गांव मोड पर अचानक से अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हुई और 34 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़ें: Kotdwar News: मोहम्मद दीपक मामले में खुलकर बोली रितु खंडूरी! सब हैरान
प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक ने दी जानकारी
प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक (Pithoragarh Bus Accident News) ने बताया कि बस दुर्घटना में 6 बारातियों की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी। सात बारातियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। इसके अलावा घायलों में कुछ और बारातियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बस चालक सामान्य रूप से घायल है। जिसे भी दत्त नगर पालिका सात निवासी वीरेंद्र को प्रहरी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।
कैसे हुआ हादसा?
पहले दृष्टि में बस दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग और बस चढ़ाई में नहीं चढ़ पाई बताया जा रहा है। घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल में फिलहाल इलाज जारी है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी भिजवाया गया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: योग नगरी में गैस की कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़
बागेश्वर में आया भूकंप (Pithoragarh Bus Accident Today)
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके बागेश्वर में भूकंप आया है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 3.4 थी। भूकंप का केंद्र की गहराई 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप सुबह 7:48 पर आया था। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें भूकंप का कोई भी एहसास नहीं हुआ। साल 2026 का पहले भूकंप 13 जनवरी को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में ही आया था। इसके बाद साल का दूसरा भूकंप उत्तरकाशी जिले में आया था। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और सिक्किम में भी आज भूकंप आया है।

