Pithoragarh News: एक साल भी नहीं टिक पाई देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा
Pithoragarh News: देहरादून को सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से जोड़ने वाली विमान सेवा 1 साल के भीतर ही बंद हो गई है। हवाई सेवा के बंद होने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को बड़ा झटका लगा है। इसकी जल्द शुरू होने की उम्मीदें ना के बराबर। दो हफ्ते से विमान सेवा बंद है और इसके जल्द शुरू होने की कोई उम्मीद भी नहीं है। फ्लाई बिग अब अपना विमान नहीं उड़ाएगी और नई कंपनी की तरफ से विमान संचालित करने की बात हो रही है।
उड़ान लेता था 19 सीटर विमान (Pithoragarh News)
देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच पिछले साल 2024 से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था। जिससे पिथौरागढ़ के लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी लाभ मिल रहा था। हालांकि, यह सेवा एक साल के अंदर ही बंद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाई बिग कंपनी ने इस सेवा को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब अन्य नहीं कंपनी सेवा को शुरू करेगी। पिथौरागढ़ की 1 महीने पहले किए गए टिकट भी कैंसिल हो रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। देहरादून से टैक्सी या बस से पिथौरागढ़ जाने में लगभग 15 घंटे से ज्यादा कभी समय लगता है।
यह भी पढ़ें: Dehradun: हाथियों का आतंक! हरिपुर कलां में फसल बर्बाद; सो रहा है वन विभाग?
त्योहारी सीजन में परेशानी
दिवाली पर देहरादून से पिथौरागढ़ और यहां से अन्य शहरों (Pithoragarh News Today) के लिए जाने वाले लोगों ने विमान सेवा का टिकट बुक किया था। लेकिन, अब उनके सामने विमान बंद होने की वजह से बड़ी परेशानी हो गई है। दीपावली तक विमान नहीं उड़ेगा। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नैनी-सैनी एयरपोर्ट के एयरपोर्ट मैनेजर डॉक्टर दीपक सैनी ने जानकारी दी है कि पिथौरागढ़-देहरादून -पिथौरागढ़ रुट पर विमान सेवा बंद है। अब नई कंपनी विमान का संचालन शुरू करेगी। इसके बाद जल्दी विमान सेवा भी शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: Badrinath Highway: तीन साल बाद मिला मजदूरों को न्याय! हुआ था बड़ा हादसा
पर्यटन को मिल रहा था बढ़ावा (Pithoragarh News Latest)
पिथौरागढ़-देहरादून के बीच चल रही हेली सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा था। पिथौरागढ़ जिले में पर्यटन स्थल मुनस्यारी, आदि कैलाश, ओम पर्वत, पाताल भुवनेश्वर घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हेली सेवा का लाभ लेते थे। लेकिन, हेली सेवा बंद होने के बाद से पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और स्थानीय लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।