PM Modi Uttarakhand: पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे से नाखुश कांग्रेस?
PM Modi Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है। एक तरफ जहां बीजेपी पीएम मोदी के आने से उत्सव जैसा महसूस कर रही है। वहीं कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है। जिससे राज्य में सियासी गलियों में हलचल हो गई है।
जनता के बीच भाजपा की वाहवाही (PM Modi Uttarakhand)
बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष प्रेम है। उत्तराखंड में उनका आना यहां रह रहे लोगों से जुड़ाव और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। राज्य में युवा महोत्सव, पैदल यात्राओं, स्वदेशी मेला और विकास पर्व जैसे कई कार्यक्रमों के जरिए भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत कर रही है। इस समय भारतीय जनता पार्टी जनता के सामने देश के नंबर वन पार्टी बन रही है। ऐसा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने बोला है।
यह भी पढ़ें: Railway Job: रेलवे भर्ती बोर्ड ने कई पदों पर की वैकेंसी जारी! जल्द करें आवेदन
बीजेपी पर हमलावर हुई कांग्रेस
कांग्रेस ने पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे पर सवार उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को यह भी चाहिए कि अब तक रोजगार कितने दिए गए? प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से पलायन कितना रुका और महंगाई कितनी कम हुई? साथ ही प्रदेश के दुर्दशा के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की कैसी स्थिति है?
बीजेपी को देने होंगे जनता के सवाल (PM Modi Uttarakhand News)
कांग्रेस में सवाल उठाया है कि आपदा के सभी सरकार प्रभावी राहत कार्य क्यों नहीं चल पाई? इन सब के सवाल भारतीय जनता पार्टी को देने होंगे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि बीजेपी को पद यात्राओं के माध्यम से इन सब सवालों के जवाब जनता को देने होंगे। जिन जगहों से बीजेपी पदयात्रा निकलेगी कांग्रेस उन सभी जगह पर बीजेपी से यह सब सवाल जरूर करेगी।
यह भी पढ़ें: Roasted Chana Cancer: कितना सही है भुने चने से कैंसर होने का दावा?
कांग्रेस ने विपक्ष का काम
कांग्रेस विपक्ष के तौर पर जनता के सवाल और उनकी दिक्कतों को उठा रही है। ऐसा सूर्यकांत धस्माना का कहना है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस बीते 8 सालों से यह काम करती आ रही है। पीएम से यह भी सवाल पूछा जाना चाहिए कि जब प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई तब वह आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने क्यों नहीं आए।

