उत्तराखंड

प्रयागराज महाकुंभ 2025: उत्तराखंड की दिखेगी अनोखी झलक 

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उत्तराखंड (Uttarakhand)का अपना पवेलियन होगा। यह बेहद खुशी की बात है कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर 07 कैलाशपुरी मार्ग पूर्वी पटरी प्रयागराज में 100X400 वर्ग फिट भूमि निशुल्क आवंटित की है। इस जगह पर उत्तराखंड राज्य का पंडाल सजाया जाएगा। जहां कुंभ में आए श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी प्रकट किया है।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी तैयारी की बात

प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Prayagraj Mahakumbh 2025) की तैयारी के जोर पकड़ने के साथी उत्तराखंड में भी मिल आर्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पंडाल के लिए अलग से भूमि देने का अनुरोध उत्तर प्रदेश सरकार से किया था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi) ने भूमि आवंटित कर दी। उत्तर प्रदेश सरकार पंडाल में आए मेलार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध भी करेगी। उत्तराखंड के पंडाल में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देश दुनिया भर से आए मेलार्थियों को देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार धर्म संसद: अधिकारियों पर जमकर बरसे यति नरसिंहानंद, देखे वीडियो 

अधिकारियों के साथ हुई थी बैठक

सीएम पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) ने प्रयागराज महाकुंभ के मंदिर नजर हाल ही में सभी अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। सीएम धामी ने कहा कि मां गंगा और यमुना का उद्गम क्षेत्र उत्तराखंड है। प्रयागराज इन दोनों पवित्र नदियों का संगम है। हमारे लिए यह बेहद गौरव की बात है कि आज यहां महाकुंभ मेला आयोजित हो रहा है। उत्तराखंड पूरी आस्था के साथ प्रयागराज कुंभ 2025 में भागीदारी करेगा। इस महा आयोजन को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग भी करेगा। यदि स्नान आदि के लिए अतिरिक्त जल की जरूरत होगी तो उत्तराखंड से अतिरिक्त जल भी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा परिवहन संबंधित व्यवस्था में भी पूरा सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *