मनोरंजन

Pushpa 2 Review: अल्लू अर्जुन की मूवी ने मचाया धमाल, पुष्पा भाऊ का स्वैग हाई है 

Pushpa 2 Review: अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड मूवी पुष्पा 2 द रूल(Pushpa The Rule) का एक डायलॉग काफी फेमस हो रहा है। पहले एंट्री पर इतना बवाल नहीं करता जितना दूसरी एंट्री पर करता है। जैसा यह डायलॉग है ठीक इसी तरह ही  पुष्पा 2 द रूल मूवी भी है। पुष्पा के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन का डायलॉग था फ्लावर नहीं फायर हैं  मैं। इस मूवी के दूसरे पार्ट में पुष्पा फायर नहीं बल्कि वाइल्ड फायर बनकर आया है। मूवी में अल्लू अर्जुन सही में वाइल्ड फायर ही लग रहे हैं। इस मूवी के रिव्यू आपको अच्छे और बुरे दोनों मिलेंगे। इस मूवी में बुरा कहने वाली कोई चीज है ही नहीं। दरअसल जो लोग लॉजिक के साथ इस मूवी को देखने गए थे उन लोगों के लिए यह मूवी कुछ खास नहीं रही होगी। 

मूवी में भरा है बस- एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट

पुष्पा द रूल(Pushpa The Rule Review) में एक ही चीज भरी हुई है जो है एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। अगर आप भी यह मूवी देखने जाने वाले हैं तो अपने लॉजिक को पूरी मूवी के दौरान साइड में रख दें। मूवी देखने से पहले आप कितने ही परेशान और दुखी क्यों ना हो लेकिन इस 3 घंटे 20 मिनट के बाद आप भी थिएटर से बोलते हुए निकलेंगे फ्लावर नहीं फायर है मैं। 

यह भी पढ़े: Uttarakhand में नकली दवाओं का काला जाल, 862 जगह हुई छापेमारी

फोटो नहीं खिंचवाई तो बदल दिया कम

पुष्पा द रूल मेंपुष्पा लाल चंदन का बड़ा स्मगलर दिखाया गया है। पुष्पा के दुश्मन भी बढ़ गए हैं। मूवी में पुष्पा अपनी बीवी की हर बात को मानता है। पुष्पा की बीवी ने उसे कहा कि कम से मिलने जाओगे तो फोटो क्लिक कर लेना। लेकिन सीएम ने पुष्पा के साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया क्योंकि वो  एक स्मगलर है। इसके बाद पुष्पा कम को बदलने की ही प्लानिंग करने लग जाता है। 

मूवी देखते ही दौड़ेंगे दिमाग के घोड़े

अल्लू अर्जुन की यह माइंड ब्लोइंग मूवी देखते हुए आप अपने दिमाग के घोड़े जरूर दौडाओगे। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। आपको पूरी तरह सेइस मूवी में खो जाना है। इसके बाद पुष्पा जो करता जाएगा उस पर आपको यकीन होता जाएगा। यह बात आप अच्छे से जानते हैं कि पुष्पा झुकता नहीं है। मूवी में ऐसे-ऐसे सीन आते हैं जहां पुष्पा सॉरी बोलता है लेकिन, पुष्पा तो झुकता ही नहीं है। इसके बाद मूवी में जो बवाल सीन आते हैं, उन्हें देखकर आप यह सोचेंगे कि काश यह मूवी साढ़े तीन घंटे से ज्यादा की होती। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *