मनोरंजन

Pushpa 2 Review: हिंदी ने मचाया धमाल, तेलुगू रह गया फीका!

Pushpa 2 Review: पुष्पराज को ऐसे ही पुष्पराज नहीं कहते- अल्लू अर्जुन की मूवी ने चार दिन में 800 करोड़ का कलेक्शन किया है। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की मूवी ने बॉक्स ऑफिस में तबाही मचा दी है। पुष्पा के वाइल्ड फायर के आगे पठान,जवान और एनिमल जैसी मूवी दूर-दूर तक नहीं टिक पाई। मूवी की तरह ही असल जिंदगी में भी अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अल्लू अर्जुन का पुष्पा  किरदार भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी नहीं झुकने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि विदेश में भी पुष्पा और मैं झुकेगा नहीं साला की गूंज सुनाई दे रही है। 

पुष्पा ने की ताबड़ तोड़ कमाई (Pushpa 2 Review)

पुष्पा 2 (Pushpa 2 Review)का कलेक्शन संडे को आसमान छू गया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने रविवार को वर्ल्ड वाइड मार्केट में 800 करोड़ कमा लिए हैं। इसमें से 200 करोड़ सिर्फ संडे की कमाई(Pushpa 2 Box Office Collection) है। भारत में मूवी ने 532 करोड़ का कारोबार किया है। इसमें से रविवार का आंकड़ा 142 करोड़ है। उत्तर भारत में पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने बवाल मचाया हुआ है। लोगों के अंदर मूवी को लेकर दीवानगी इस कदर है कि अकेले रविवार को मूवी ने 85 करोड़ का कारोबार किया है। मूवी का 4 दिनों का हिंदी कलेक्शन 290 करोड़ पहुंच गया है। ऐसा लग रहा है कि पुष्पा 2 यही तक नहीं थमेगी बल्कि कई और रिकॉर्ड्स भी तोड़ देगी। 

https://youtube.com/shorts/T1YOG9GDrZA?feature=share

हिंदी में पुष्पा ने मचाया भूचाल

दिलचस्प बात यह है कि आलू की फिल्म का हिंदी कलेक्शन तेलुगू वर्जन से भी बढ़िया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां पुष्पा ने रविवार को हिंदी में 85 करोड़ कमाए वही तेलुगु भाषा में केवल 44 करोड़ की कमाई की है। कलेक्शन से यह बात साफ जाहिर हो रही है कि अल्लू अर्जुन का क्रेज उत्तर भारत मेंसातवें आसमान पर है। पुष्पा पहले हिंदी फिल्म बन गई है जिसे एक दिन में 80 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

यह भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते पर खुलासा, अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म में कौन-कौन एक्टर्स है?

पुष्पा सुकुमार के निर्देशन में बनी लाजवाब फिल्म है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फाजिल भी अहम रोल में दिखाए गए हैं। मूवी के पहले पार्ट में कमाई के मामले में बड़ा इतिहास रचा था। अब इसका सेकंड पार्ट भी दोबारा ऐसा करने की राह में हैं।

यह भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha: सिर्फ हल्ला मचा रही ये फिल्म या सही में कमाल है?

"यह लेख जुलाई 2025 में तकनीकी रूप से अपडेट किया गया।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *