Rahul Fazilpuria: राहुल फाजिलपुरिया पर उनके ही गांव के पास हुई फायरिंग
Rahul Fazilpuria: हरियाणा के लोकप्रिय सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर आज गुड़गांव में अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक की हमला बादशाहपुर थाने के अंतर्गत एसपीआर रोड पर हुआ है। गनीमत रही कि राहुल सुरक्षा भागने से कामयाब रहे। इस मामले में पुलिस का कोई बयान शामिल नहीं आया है। आपको बता दे कि राहुल मशहूर रैपर और सिंगर है।
कैसे हुआ राहुल पर हमला? (rahul fazilpuria)
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोग टाटा पंच कार में आए और गायक राहुल फाजिलपुरिया पर गोलियां चला दी। इस फायरिंग के बाद हरियाणवी गायक राहुल तेजी से अपनी गाड़ी लेकर मौके से निकल गए। हैरानी वाली बात है कि यह घटना एसपीआर मुख्य सड़क पर हुआ जो उनके गांव फाजिलपुर के पास है।
यह भी पढ़े: Haridwar Kawar Yatra: फौजी भाइयों के लिए निकाली कावड़ यात्रा
स्पेशल टास्क फोर्स के पास था इनपुट
कुछ मीडिया सोर्सेस का कहना है कि एसटीएफ के पास इस हमले को लेकर इनपुट था कि बदमाश किसी सिंगर को निशाना बनाने वाले हैं। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स अलर्ट मोड में थी। जैसे ही राहुल फाजिलपुरिया (rahul fazilpuria shooting incidence) पर फायरिंग की घटना की खबर सामने आई तो एसटीएफ के आधिकारिक इसकी जांच में जुड़ गए। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि राहुल पर किसने फायरिंग की है और उसे हमले के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है?
हरियाणवी म्यूजिक को दिला रहे पहचान (rahul fazilpuria news)
राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। फाजिलपुरिया दरअसल उनका स्टेज नाम है। जो उन्होंने अपने गांव फाजिलपुर के नाम पर रखा है। फाजिलपुरिया गांव गुरुग्राम के अंतर्गत आता है। राहुल यादव ने हरियाणा और हरियाणवी म्यूजिक को आगे बढ़ाने के लिए इसकी शुरुआत अपने गांव से करने की इच्छा रखी। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक को बॉलीवुड तक पहुंचा है।
यह भी पढ़े: Summer Breakfast Ideas: मिनटों में बनाए आसानी से बनने वाली ये डिश
“लड़की कर गई चूल” से मिली लोकप्रियता
राहुल यादव फाजिलपुरिया को साल 2014 में अपने रैप सोंग (rahul faizalpuria famous songs) लड़की कर गई चुल से संगीत जगत में लोकप्रियता मिली है। यही गाना साल 2016 में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टार फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में भी फिल्माया गया था। तब से लेकर अब तक फाजिलपुरिया बॉलीवुड में हरियाणवी लोक संगीत और अपने रैप म्यूजिक का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाये हैं और कई म्यूजिक एल्बम उनके नाम है।