ऋषिकेश

Rishikesh News: हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल! बर्बाद हुई मेहनत

Rishikesh News: रायवाला में राजाजी टाइगर रिजर्व के समीप क्षेत्र में हाथी का आतंक बढ़ गया है। हाथी किसानों के खेतों में घुसकर उनकी गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे हैं। जिसके कारण किसान काफी चिंतित है। एक तरफ मौसम की मार और दूसरी तरफ जानवरों का हड़कंप। इसकी वजह से किसानों की खेती खराब हो रही है। किसानों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल (Rishikesh News)

बीती रात को हाथी ने किसानों की फसल रौंद दी। भयानक नजारा देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और हाथी को भगाने की कोशिश की। लेकिन हाथी अपनी जगह से जरा सा भी नहीं दिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को खदेड़ा।

यह भी पढ़ें: Vikasnagar News: वन विभाग की टीम ने एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया

रेंज अधिकारी ने दी जानकारी

इस मामले में रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने जानकारी दी और बताया कि वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। हाथी की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई की गई।

नेपाली फार्म तिराहे पर हुई पंचायत (Rishikesh Latest News)

नेपाली फार्म तिराहे पर निर्माणाधीन पार्क के नाम को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने महापंचायत की। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया की स्पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क रखा जाए। महापंचायत में आंदोलनकारी के सम्मान में मौके पर एक साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: CM विवेकाधीन राहत कोष में चल रहा करोड़ों का खेल

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि प्रदेश सरकार को जन भावनाओं को देखते हुए कार्य करना चाहिए। जब क्षेत्रीय जनता चाहती है कि इस पार्क में राज्य आंदोलन के दौरान बलिदान देने वालों की प्रतिमा लगाई जाए। यह समय राज्य आंदोलनकारी को याद करने का है। उन सभी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड के इतिहास को मिटाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार के नेताओं को खुश करने के लिए यहां के बलिदानियों का अपमान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media