ऋषिकेश

Rishikesh News: खांड गांव नंबर-दो में गुलदार की दहशत! कुत्ते को बनाया निवाला

Rishikesh News: ऋषिकेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, ऋषिकेश के खांड गांव नंबर-दो में गुलदार दिखाई दिया है। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से गुलजार को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है।

गुलदार की दहशत (Rishikesh News)

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से नजदीक ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत लगातार बनी हुई है। खांड गांव नंबर दो में एक हफ्ते से लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। भवानी सिंह के घर के आसपास और आंगन में गुलदार तीसरी बार दिखाई दिया है। इससे पहले भी गुलदार भवानी सिंह के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बन चुका है।

यह भी पढ़ें: Dehradun DM: अचानक से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी सविन बंसल

शिकार की तलाश में बैठा

डरावनी बात यह है कि ग्रामीण कमान सिंह रावत ने जानकारी दी कि गुलदार एक ही रात में करीब चार बार उनके आंगन में आया। इतना ही नहीं वह मकान की दीवार पर बैठकर शिकार की तलाश करने लगा। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हुई है। ग्रामीण प्रेम सिंह, कमान सिंह, जगमोहन रावत, मनमोहन अब्बल सिंह, दरमियान सिंह ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Fire: विष्णु घाट के पास देर रात तीन दुकानों में लगी भीषण आग

वन विभाग से क्या आश्वासन मिला? (Rishikesh News Today)

रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने जानकारी दी है कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन कर्मियों की तरफ से नियमित रूप से गशत की जा रही है

इसके अलावा अन्य मामला गोहरीमाफी का है। जहां पर करीब दो हफ्ते से घायल हाथी घूम रहा है। हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व के राजाजी रेंज क्षेत्र में घायल होकर घूम रहा है। यह बेहद निंदनीय और दुखद खबर है। इसके बारे में पहले भी जानकारी सामने आई थी।-

राजाजी टाइगर रिजर्व से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। कुछ ऐसी घटना हुई जिसके बाद मानवता पतन के शीर्ष स्तर पर हो। राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले कर्मियों की संवेदनहीनता हैरान करने वाली है। बीते दिन सोमवार को ऐसी घटना हुई जिसके बाद सब हैरान है। गंगा नदी के तट पर गंभीर रूप से घायल हाथी पूरे दिन दर्द से चिल्लाता रहा। लेकिन, जिम्मा संभालने वाले कर्मियों ने दया नहीं दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media