Rishikesh News: इस गांव में 5 दिनों से पेयजल संकट का कहर झेल रहें ग्रामीण
Rishikesh News: ऋषिकेश के दूर दराज गांव थनुर में 5 दिनों से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। गांव में करीब 30 परिवार रहते हैं। जो बीते कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को अपने सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद भी जल संस्थान के अधिकारी ने किसी भी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
करोड़ों में बनी पंपिंग योजना में खामियां (Rishikesh News)
गांव वासियों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकासखंड के 12 गांव के लिए बनाई गई कस्याली पेयजल पंपिंग योजना में खामियां होने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने बताया कि हर घर नल का कार्य हो रहा है। इसके कारण पिछले 5 दिनों से कस्याली पंपिंग योजना का पानी भी नहीं आ रहा है। ऐसे में सभी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: हरक सिंह रावत को सीएम धामी ने दी नसीहत
पुराने खराब पाइप बिछाए
ठेकेदार की ओर से पेयजल लाइन बिछाने के दौरान अनियमितता (rishikesh latest news) बरती गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर पुराने खराब पाइपों पर ही हर घर नल के नए कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। फिलहाल हालात इतने खराब है कि ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर स्थित जल स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Harak Singh Rawat: हरक सिंह रावत ने गुरूद्वारे जाकर मांगी माफी
जल संस्थान की तरफ से क्या कहा गया? (Rishikesh News Today)
इस पूरे मामले में जल संस्थान पौड़ी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने जानकारी दी है कि थनुर गांव में पेयजल आपूर्ति बंद होने की शिकायत प्राप्त हुई है। सहायक अभियंता को फिलहाल मौके पर भेजा जाएगा और जल्द ही जलापूर्ति सुचारू करवाई जाएगी

