ऋषिकेशटूरिज़्म

Rishikesh Yoga Capital: योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी

Rishikesh Yoga Capital: योग से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है और हमारे मन को भी शांति मिलती है। आज देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day 2025) मनाया जा रहा है। भारत के अलग-अलग हिस्से में आज योग अभ्यास किया जा रहा है। हालांकि, उत्तराखंड का ऋषिकेश योग नगरी के नाम से मशहूर है। आई पढ़ते हैं कि आखिर क्यों ऋषिकेश को योग नगरी या योग कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है।

योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी- ऋषिकेश

ऋषिकेश (rishikesh news) में आपको हर एक गली और मोड पर योग स्कूल मिल जाएंगे। इस वजह से ऋषिकेश को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी कहा जाता है। योग और तीर्थ नगर ऋषिकेश को एक दूसरे का पर्याय माना जाता है। ऋषिकेश को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी के रूप में भी पहचान मिली हुई है।

यह भी पढ़ें: International Yoga Day: उत्तराखंड ने जारी की देश की पहली योग नीति

ऋषि मुनियों की तपोभूमि (Rishikesh Yoga Capital)

ऋषिकेश सदियों से ऋषि मुनियों की तपोभूमि रही है। भाव अतीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी डॉक्टर स्वामी जैसे साधकों को कहा जाता है। महर्षि महेश योगी ने तीर्थ नगरी ऋषिकेश में स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में योग और ध्यान के लिए साल 1960 में शंकराचार्य नगर की स्थापना की थी।

विदेश तक पहुंचा योग

महर्षि महेश योगी की वजह से ही भारत का योग विदेश तक भी पहुंच गया है। ऋषिकेश को योग की राजधानी बनाने का श्रेय अभी महर्षि महेश योगी को जाता है। महर्षि महेश योगी की 84 कुटिया में ब्रिटेन के रॉक बैंड बीटल्स (beatles ashram) की कई धुनें बनी जिन्होंने दुनिया में धूम मचाई है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: क्यों युवक ने अपने जन्मदिन पर की जीवन लीला समाप्त?

बीटल्स और महर्षि महेश योगी का कनेक्शन

महर्षि महेश योगी ने योग को विदेशों तक पहुंचा। इसी दौरान ब्रिटेन के रॉक बैंड बीटल्स (beatles ashram rishikesh) के सदस्य उनके साथ समय बिताया करते थे। यह सिलसिला आगे बढ़ा और मशहूर बैंड बेट्स के सदस्य भारत आ गए। पश्चिम का मशहूर बैंड बीटल्स के चार सदस्यों ने ऋषिकेश में योग साधना के लिए आने का निर्णय लिया था। इस वजह से इस कुटिया को बीटल्स आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में भी विदेश से लोग ऋषिकेश में योग करने और आध्यात्मिक और मन की शांति का अनुभव करने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *