Roorkee News: आखिर कैसे डूबा IIT रुड़की का छात्र आशुतोष शुक्ला?
Roorkee News: भारतीय औद्योगिक संस्थान रुड़की के छात्र आशुतोष शुक्ला का शव एक हफ्ते बाद मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सब मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आशीष शुक्ला के घर में मातम का माहौल बना हुआ है।
एक हफ्ते बाद मिला युवक का शव (Roorkee News)
घटना 11 फरवरी बुधवार की है। जब आईआईटी रुड़की एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला निवासी बनारस, उत्तर प्रदेश अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। इस दौरान वह नगर निगम सिद्ध गंग नहर किनारे बने वाल्मीकि घाट पर बैठा हुआ था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में गिर गया। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया। इसके बाद से एसडीआरएफ, आर्मी, गोताखोर और पुलिस गंग नहर सपना सर्च ऑपरेशन चलाया और उसकी तलाश जारी की।
यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh Mela: कुंभ की तैयारियां हुई तेज! मेला अधिकारी ने किया निरीक्षण
गंग नहर का पानी बंद कराकर की तलाश
जब सफलता हाथ नहीं लगी तो गंग नहर का पानी बंद कर कर तलाश की गई। फिर भी उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद दोबारा 16 फरवरी को भी गंग नहर का पानी बंद कराया गया। लापता हुए छात्र की तलाश के लिए 20 प्रोफेशनल गोताखोरों की विशेष टीम मौके पर पहुंची। कुल मिलाकर 100 लोगों की टीम ने छात्रा की तलाश के लिए गंग नहर के अलग-अलग स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। इतनी मेहनत के बाद मंगलवार की सुबह मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र में छात्र का शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: हाथी का रेस्क्यू नहीं किया! अपनी सीमा में आने से रोकते रहे वनकर्मी
तत्काल पहुंची रेस्क्यू टीम (Roorkee Latest News)
जैसे ही मोहम्मदपुर झाल में छात्र के शब्द के होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस और राहत की तुरंत मौके पर पहुंची। सबको बाहर निकल गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी के साथ आईआईटी रुड़की के छात्र-छात्राओं में भी शोक की लहर है। आईआईटी संस्था ने भी इस मामले में शोक व्यक्त किया है।

