RPSC Admit Card इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RPSC Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरपीएससी आरएएस 2024 (RPSC Admit Card) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को किया जाएगा। सभी कैंडिडेट्स को जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसे अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

कुल 733 पदों पर निकली भर्ती
आरपीएससी आरएएस 2024 (RPSC exam 2024) परीक्षा के जरिए कल 73 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2024 तक चली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉल टिकट इस महीने के आखिर तक जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: AIIMS Recruitment: AIIMS में निकली 4000 से अधिक पदों पर भर्ती
कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड? (Download RPSC Admit Card )
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आगे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आपको दिख जाएगा। अब चेक करें और डाउनलोड कर लें।