उत्तराखंड

Rudraprayag DM: कौन है प्रतीक जैन? उत्तराखंड में बने चर्चा का विषय

Rudraprayag DM: रुद्रप्रयाग जिले में 2 साल तक सेवा देने के बाद डीएम सौरभ गहरवार सिडकुल के एमडी और पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के लिए चले गए हैं। उनके बाद नए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने डीएम का कार्यभार संभाला है। पहली बार ही डीएम बने प्रतीक जैन रुद्रप्रयाग जिले के अब तक के सबसे कम उम्र के डीएम है। उन्होंने आते ही अपने आगे के कार्यकाल की झलक भी दिखा दी है।

पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंचे प्रतीक (Rudraprayag DM)

2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन ने रुद्रप्रयाग जैसे धार्मिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध जिले के डीएम के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने अपना कार्यभार संभालते ही पहले केदारनाथ यात्रा की व्यवस्था को परखने का काम किया है। वह पैदल ही केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग और उसकी व्यवस्थाएं देखने निकल गए।

यह भी पढ़ें: Doiwala News: फिर से टोल प्लाजा पर अनियंत्रित हुआ डंपर! हुआ बड़ा हादसा

यात्रियों से व्यवस्था का हाल-चाल पूछा

रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन चारधाम की यात्रा और केदारनाथ यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए पैदल यात्रा मार्ग पर निकल गए। 32 साल के जिलाधिकारी ने 24 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करके रास्ते भर तीर्थ यात्रियों से भी व्यवस्थाओं का हाल-चाल पूछा। इसके साथ ही उन्हें जहां कमियां दिखाई दी और लोगों ने जो जरूरत बताई उन्हें सुधार के निर्देश भी दिए। केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद भी लिया। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों के साथ मुलाकात कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

भूस्खलन को लेकर भी दिए निर्देश (Chardham Yatra)

रुद्रप्रयाग DM प्रतीक जैन (rudraprayag dm prateek jain) 2018 बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने केदारनाथ नेशनल हाईवे (Rudraprayag DM Prateek Jain) का निरीक्षण किया और नेशनल हाईवे विभाग को भूस्खलन वाली जगह पर हर समय जरूरी मशीन रखने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था भी साथ में पारखी है। जातियों के लिए बने गए विश्राम स्थलों को भी देखा और वहां की सुविधा को भी परखा।

यह भी पढ़ें: Haldwani Car Accident: नहर में गिरी कार, नवजात समेत चार की दर्दनाक मौत

जानिए कौन है Rudraprayag DM Prateek Jain?

रुद्रप्रयाग के अब तक के सबसे जवान जिलाधिकारी प्रतीक जैन (DM Prateek Jain Biography) का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ है। 25 जुलाई 1993 में जन्मे प्रतीक जैन 2018 बैच के आईएएस अधिकारी है। अधिकारी बनने से पहले वह कई प्रशासनिक परीक्षाओं को पास कर चुके थे। उनके पास जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री है। इससे पहले वह हरिद्वार जिले के सीडीओ भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *