उत्तराखंड

Rudrapur: कार ने बाइक को 200 मीटर तक सड़क पर घसीटा

Rudrapur: रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर देर रात उत्तर प्रदेश नंबर की लाल कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इतना ही नहीं बाइक सवार को टक्कर मारकर कार चालक बाइक को 200 मीटर तक सड़क पर रगड़ता हुआ ले गया।

राहगीर भी हुए घायल (Rudrapur)

तांडव करते हुए गाड़ी ने राहगीरों को भी अपनी चपेट में लिया। जिसमें वह मामूली रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने कार चालक का पीछा किया। किच्छा बायपास रोड स्थित मोदी मैदान के पास आकर गाड़ी का टायर फट गया। कार सवार युवक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: दिव्यांशु जटराणा की मौत पर किसान संगठनों का प्रदर्शन

युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कार नंबर के आधार पर पुलिस उसमें सवार युवकों की तलाश में जुट गई है। यह घटना गुरुवार देर रात 10:00 बजे के आसपास सिविल लाइन रोड की है।

बाइक को 200 मीटर तक घसीटा (Rudrapur News)

यह दर्दनाक घटना गुरुवार देर रात 10:00 बजे के आसपास सिविल लाइन रोड की है। जहां UP16AM9864 नंबर की कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इतना ही नहीं घटना में बाइक सवार को गंभीर रूप से चोट लगी है। तब भी कार सवार रुका नहीं और बाइक को 200 मीटर दूर तक घसीटा। इसके बाद तेजी से वह कार को नैनीताल रोड की तरफ ले गया।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2027: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी

इस पूरी घटना के दौरान सड़क किनारे कुछ लोग चल रहे थे जो कार की चपेट में आने से बचने के लिए इधर-उधर भागे। इस वजह से वह भी थोड़े बहुत चोटिल हो गए। इस पूरी घटना के बाद कुछ बाइक सवारों ने गाड़ी का पीछा किया जिसके बाद गाड़ी सवार नैनीताल रोड, आवास विकास, रविंद्र नगर रोड से होते हुए किच्छा बायपास रोड की तरफ गया।

मोदी मैदान के पास पहुंचते ही गाड़ी का एक टायर फट गया। इसके बाद कार सवार युवक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। कार के शीशे भी टूटे हुए मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media