Sanam Teri Kasam 2 को लेकर हर्षवर्धन राणे ने दिया बड़ा अपडेट
Sanam Teri Kasam 2: सनम तेरी कसम 2016 में रिलीज हुई थी। उस दौरान मूवी को खास सफलता हासिल नहीं हुई थी। लेकिन इस साल फिर से 7 फरवरी 2025 को सनम तेरी कसम को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया। मूवी ने रिलीज होने के बाद अपने खुद के बने पुराने रिकॉर्ड को ब्रेक कर चुकी है। अभिनेता हर्षवर्धन ने सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam Box Office Collection) की बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के लिए फ्रेंड्स को धन्यवाद दिया है। साथ ही एक्टर ने यह भी कहा कि सनम तेरी कसम फिल्म एक्ट्रेस मावरा होकेन ने कुछ समय पहले ही लिखा किया है। उनको फैंस ने एक अच्छा वेडिंग गिफ्ट दिया है। हर्षवर्धन ने सनम तेरी कसम 2 पर अपडेट भी दिया है।

सनम तेरी कसम 2 पर आया बड़ा अपडेट (Sanam Teri Kasam 2)
सनम तेरी कसम की सफलता के बाद मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 पर काम करना शुरू कर दिया है। सनम तेरी कसम के हीरो हर्षवर्धन राणे (harshvardhan rane) ने सनम तेरी कसम 2 के बारे में खास जानकारी बताई है। उन्होंने बताया कि शो के निर्माता ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अक्टूबर में अपडेट दे दिया था। इसके अलावा उनको सनम तेरी कसम 2 के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बाद में आता हूं जहां पर शो के निर्माता कहेंगे वह वहां साइन कर लेंगे।
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam Collection: करोड़ों में खेल गई सनम तेरी कसम
अकेले नहीं लिया सफलता का क्रेडिट (Sanam Teri Kasam 2 Release Date)
एक्टर हर्षवर्धन राणे ने मूवी का हीरो चार लोगों को बताया है। इसमें फिल्म के निर्माता राधिका राव और विनय सप्रू, हिमेश रेशमिया और फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन शामिल है। हर्षवर्धन ने अपने आप को इस लिस्ट में आखिर में रखा। हिमेश रेशमिया नहीं इस फिल्म का टाइटल सनम तेरी कसम रखा था।
यह भी पढ़ें: Viral Girl Monalisa आर्मी ऑफिसर की बेटी बन, अनुपम खेर के साथ आएगी नजर
क्या सनम तेरी कसम 2 में सलमान आएंगे नजर?
फिल्म निर्माता राधिका राव से प्रशंसकों ने सवाल किया कि क्या सनम तेरी कसम 2 में वह सलमान खान (salman khan in sanam teri kasam 2) को कास्ट करेंगे। इस पर राधिका राव ने कहा कि आपके मुंह में घी, लेकिन वह अपने भाग्य के स्वामी है।