धार्मिक

Sawan Somwar 2025: आज करें ये विशेष कार्य, शिव जी दूर करेंगे सारे कष्ट

Sawan Somwar 2025: आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन का पवित्र महीना जिसे श्रावण भी कहा जाता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार बहुत ही खास होता है क्योंकि यह भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण के लिए भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए हर सोमवार को व्रत रखते हैं। आज के दिन सभी महादेव (sawan 2025) की भक्ति करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं।

जलाभिषेक का शुभ समय (sawan somwar 2025)

भगवान शिव का पूजन और सावन सोमवार का जलाभिषेक ब्रह्म मुहूर्त में करना विशेष लाभकारी और फलदाई माना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य मुहूर्त होते हैं।

यह भी पढ़ें: Sawan Wishes in Hindi: सावन पर अपनों को भेजे भक्ति और प्यार भरे संदेश

ब्रह्ममुहूर्त आज सुबह 4:14 से लेकर सुबह 4:55 तक का था। अगर आप ब्रह्म मुहूर्त (sawan somwar shubh muhurat) में पूजा करने का समय गवां चुके हैं तो आप अभिजीत मुहूर्त में भी जलाभिषेक कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त आज दोपहर 12:00 बजे से लेकर 12:55 मिनट तक रहेगा।

आज के शुभ योग

सावन के दूसरे सोमवार पर आज कई शुभ योग का सहयोग बन रहा है। इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग शामिल है।

कैसे करें पूजा? (sawan ki pooja vidhi)

आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद, और बेलपत्र जैसी पवित्र वस्तुएं अर्पित करें। इसके बाद ओम नमः शिवाय या महामृत्युंजय का जब 108 बार करें। अगर आपने व्रत रखा है तो पूरे दिन केवल फल और दूध ग्रहण करें। इसके बाद शाम को आरती करें और जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें: Sawan Vrat Tips: सावन का व्रत रखते समय भूल कर भी ना करें पांच काम

सावन सोमवार का महत्व (Sawan Somwar 2025)

सावन सोमवार का गहरा आध्यात्मिक महत्व है क्योंकि (sawan somwar katha) सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से शीघ्र ही उनकी कृपा प्राप्त होती है। सोमवार को उपवास करने से सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और पिछले पापों का नाश हो जाता है। कई भक्त सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार का व्रत भी शुरू करते हैं। उत्तर भारत में यह महीना सावन महीना कहा जाता है और दक्षिण भारत में इसे श्रावण मास के नाम से जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *