ITBP Pithoragarh बटालियन में हुआ पौने दो करोड़ का बड़ा घोटाला
ITBP Pithoragarh: उत्तराखंड में आईटीबीपी की पिथौरागढ़ बटालियन में सामान की ढुलाई में बड़ी गड़बड़ी की खबर सामने आई है। रसद और अन्य सामान को लाने और ले जाने में पौने दो करोड़ का घोटाला सामने आया है। सीबीआई ने 6 अधिकारियों और कांट्रैक्टरों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
अलग-अलग अधिकारियों के कार्यकाल में हुआ घोटाला (ITBP Pithoragarh Scam)
प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2017 से लेकर 2021 के बीच अलग-अलग अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान घोटाले (ITBP Pithoragarh)हुए हैं। एक मुकदमा 22 लाख और दूसरा एक करोड़ से संबंधित है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand National Games: ऐतिहासिक मुकाबला का शेड्यूल हुआ जारी
साल 2023 में भी हुआ था घोटाला
आईटीबीपी के जवानों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर लाखों का घोटाला साल 2023 में भी हुआ था। जिसमें घोटाला करने वाले कमांडेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी वजह से तत्कालीन अधिकारियों और सप्लायर में भी हड़कंप मच गया था। इस कमांडेंट पर पूर्व में भी आईटीबीपी के जवानों के लिए भेजे जाने वाले हीटिंग ऑयल में घोटाले का आरोप लगा था। जवानों को मिलने वाले राशन, मटन, चिकन, मछली, अंडे, पनीर, दूध और फल आदि की आपूर्ति के बढ़ते हुए बिल पेश कर आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव किए गए थे। आइटीबीपी को 70 लाख रुपए से अधिक की वित्तीय हानि हुई थी।