Smart Bijli Meter के नाम पर CM Dhami लोगों को कर रहे गुमराह
Smart Bijli Meter: उत्तराखंड में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस के अनुसार भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना के बाद विधायक आदेश चौहान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस विरोध के बाद स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उत्तराखंड सरकार ने नया आदेश भी जारी कर दिया है। अब प्रदेश में सभी मंत्रियों, अधिकारियों के सरकारी और निजी आवास पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
जनता को गुमराह कर रही भाजपा (Smart Bijli Meter)
रुद्रपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा (uttarakhand news) ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया था। इस विरोध में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया था। निकाय चुनाव में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और मेयर पद पर चुनाव लड़ते समय विकास शर्मा ने स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की भी बात कही थी।
यह भी पढ़ें: AIIMS Rishikesh में मच्छरों को मारने के लिए होगा ड्रोन से हमला
विधायक अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कर रहे (electricity meter uttarakhand)
चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने स्मार्ट मीटर ना लगाने का जनता को आश्वासन दिया था। चुनाव के बाद मेयर विकास शर्मा और विधायक अरोड़ा ने कहा कि जो जनता के हित में होगा वह कार्य किया जाएगा। विधायक अपने घर में स्मार्ट मीटर लगाने की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dehradun History: महाभारत और रामायण काल से जुड़ा देहरादून का नाता
कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर (Smart Bijli Meter) लगाने के नाम पर विधायक, मेयर और भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। जब गोदाम में स्मार्ट मीटर आ गए थे तभी मालूम हो गया था कि मीटर लगना निश्चित है। कांग्रेस ने भाजपा पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।