D Gukesh की जीत पर बवाल, पूर्व चैंपियन ने कहा- बचकाना था फैसला
D Gukesh: डी गुकेश ने आज सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन (World Chess Championship 2024) बनकर देश का नाम रोशन किया है। लेकिन विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक आज के मुकाबले से बेहद नाराज और नाखुश लग रहे है। वह भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और चीन के डिंग (gukesh vs ding) लिरेन के बीच विश्व चैंपियनशिप मैच के दौरान शतरंज की गुणवत्ता से प्रभावित नहीं थे। उन्होंने इसे ‘शतरंज का अंत’ करार दिया है। गुकेश ने गुरुवार को तनावपूर्ण मुकाबले की 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन लिरेन(ding liren) को हरा दिया। 18 साल की उम्र में खिताब जीतकर गुकेश सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए है।
खेल की गुणवत्ता से खुश नहीं खिलाड़ी (D Gukesh)
मैच के बाद क्रैमनिक ने खेल की गुणवत्ता पर अपनी निराशा व्यक्त की है। साथ ही लिरेन की एक गंभीर गलती को ‘बचकाना’ (D Gukesh) भी बताया। क्रैमनिक ने अपनी प्रतिक्रिया में एक्स’ पर लिखा, ‘‘कोई टिप्पणी नहीं। दुखद। चेस का अंत हो गया है जैसा कि हम जानते हैं।’’
बचकाने तरीक से हुआ फैसला
एक अन्य ट्वीट में क्रैमनिकने कहा, ‘‘अभी तक किसी विश्व कप खिताब का फैसला इतनी बचकानी एक चाल की गलती से नहीं हुआ है। सच कहूं तो मैं आज के खेल (छठी बाजी) से बहुत निराश हूं। यहां तक कि पांचवीं बाजी भी बहुत उच्च स्तर की नहीं थी। लेकिन आज एक प्रोफेशनल के रुप में दोनों खिलाड़ियों का खेल वाकई बहुत कमजोर था। यह बहुत निराशाजनक स्तर है।’’
यह भी पढ़ें : Sports News: मैदान पर गरमाया माहौल, आपस में भिड़े भारतीय खिलाड़ी
कौन है क्रैमनिक?
क्रैमनिक ने चैंपियनशिप में छठी बाजी के बाद भी खेल के स्तर की आलोचना की थी और इसे ‘कमजोर’ बताया था। रूस के 49 साल के क्रैमनिक 2000 से 2006 तक क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन थे। क्रैमनिक ने 2000 में दिग्गज गैरी कास्पारोव को हराया और क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।