UPSC NDA 2025: आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें अप्लाई
UPSC NDA 2025: यूपीएससी एनडीए/ एनए और सीडीएस 2025 परीक्षा के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई नहीं किया है। वह यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.gov.in/ पर जाकर जल्द रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 11 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई थी।
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की डेट (upsc nda registration)
संघ लोक सेवा आयोग की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी परीक्षा (1) और संयुक्त सेवा परीक्षा (1) (UPSC NDA/NA, CDS 2025) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1 जनवरी से 7 जनवरी 2025 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इस बात पर जरूर ध्यान दें की इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आप आज शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।
कितनी है एप्लीकेशन फीस? (nda registration fees)
यूपीएससी एनडीए/ एनए 1 और सीडीएस 2025 1 (UPSC NDA 2025) परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को ₹200 एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। महिला/ एसएससी/ श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है। योग्यता और इस भर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप आयोग की ओर से जारी अधिकारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा? (nda registration)
यूपीएससी एनडीए/ एनए 1 और सीडीएस 2025 1 परीक्षा परीक्षा का आयोजन देशभर में जारी किए गए विभिन्न केदो पर 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। एनडीए और एनए 1 परीक्षा 2025 के माध्यम से 406 पदों पर भारतीय की जाएगी। वही सीडीएस 1 में कुल 457 पद भरे जाएंगे।
आवेदन के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स
- यूपीएससी के अधिकारी वेबसाइट https://upsconline.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
- डिटेल दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- विवरण दर्ज करें और फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें।

