उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand BJP प्रदेश अध्यक्ष को मिली बम से उड़ाने की धमकी, वीडियो वायरल

Uttarakhand BJP: उत्तराखंड में मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा उत्तराखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Uttarakhand BJP) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाते हुए देखे जाने पर पार्टी की प्रदेश इकाई से आपत्ति व्यक्त की है। इसके अलावा प्रदेश सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

वीडियो हुआ वायरल

पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुरेश जोशी (suresh joshi) ने अपने बयान में पुतले को बम से उड़ने के इस प्रतीकात्मक वीडियो को बहुत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके अलावा यह भी कहा कि, “ पार्टी (bjp) ऐसे अराजक तत्वों के इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह वीडियो समाज के विभाजन और प्रदेश में प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाली मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी वीडियो बनाने वाले और उसका प्रोत्साहन करने वाले राज्यद्रोही है। 

Rishikesh Manikoot Yatra: आलोकित यात्रा जहां 12 द्वारों की होती है पूजा

सुर्ख़ियों में रहने के लिए बनाई वीडियो

सुरेश जोशी ने आरोप लगाया कि ऐसे तत्व सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ राजनीतिक पार्टियों की शहर पर सोशल मीडिया पर भ्रम और झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस वीडियो (mahendra bhatt viral video) को बनाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सरकार से कठोर कानूनी कार्रवाई की अपील कर रही है। 

Haridwar News: गुंडागर्दी की हदें पार, घर में घुसकर लाठी-डंडों से लोगों को पीटा

क्या हो सकती है पुतला उड़ने की वजह?

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (premchand aggarwal) ने विधानसभा में पहाड़ मैदान विवाद के दौरान असंसदीय टिप्पणी की थी। इसके विरोध में हाल ही में गैर सेंड में एक रैली हुई थी। जिस पर अपनी प्रतिक्रिया में भट्ट ने उसमें शामिल लोगों को कथित रूप से सड़क छाप नेता बता दिया था। इस वायरल वीडियो में दो लोग पुतले को महेंद्र छाप बताते हुए उसे बम से उड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *