ऋषिकेशनैनीताल

Uttarakhand Blast News: न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी

Uttarakhand Blast News: उत्तराखंड में इस समय हड़कंप मच गया है। दरअसल, उत्तरकाशी न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन समेत अन्य एजेंसी अलर्ट हो गई है। तत्काल कोर्ट को खाली कर दिया गया है। इसके अलावा नैनीताल कोर्ट परिसर को भी उड़ने की धमकी मिली है।

कैसे मिली जानकारी? (Uttarakhand Blast News)

उत्तरकाशी (uttarkashi blast news) जिला न्यायालय में आरडीएक्स की सूचना पर पुलिस ने कोर्ट खाली करवा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय की मेल पर कोर्ट परिसर को आरडीएक्स बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। जानकारी नगर कोतवाल भावना कैंथौला ने दी है। उन्होंने बताया कि मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर फिलहाल जांच शुरू कर दी है। मेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का भी जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Janta Darbar: दोबारा जनता दरबार न पहुंचे लोग- डीएम मयूर दीक्षित

नैनीताल हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी

उत्तरकाशी के अलावा हल्द्वानी कोर्ट (haldwani court blast news) परिसर को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है। नैनीताल जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। ऑल इंडिया जजेस संगठन की मेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें कोर्ट को 1:00 बजे बम से उड़ने की धमकी के बाद एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट में पहुंची।

यह भी पढ़ें: Bhiwadi Fire: बंद फैक्ट्री में भड़की आग! जिंदा जले कई मजदूर

मामले की जांच जारी (Uttarakhand Blast News Today)

जैसे ही (nainital court blast news) इस मामले की जानकारी शासन प्रशासन तक पहुंची तो सभी के होश उड़ गए। तुरंत दोनों कोर्ट परिसर खाली कराए गए और आसपास के एरिया में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल इंटेलिजेंस एजेंसी के बारे में जरूरी जानकारी जुटा रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि भारत में किसी संस्थान को बम से उड़ने की धमकी दी गई हो। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग बेवजह भी ऐसी हरकत करते हैं। फिलहाल सभी एजेंसियां उत्तराखंड में अलर्ट मोड पर है। गाली मत रहिए की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन आगे के लिए सावधान होना बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media