उत्तराखंड निकाय चुनाव: नगर निकाय चुनाव में 202 नामांकन हुए रद्द
उत्तराखंड निकाय चुनाव (Uttarakhand Nikay Chunav) के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच आज बुधवार को पूरी हो गई है। यह जांच 2 दिन चली जिसमें प्रदेश में 202 नामांकन अलग-अलग कर्म से रद्द कर दिए गए। इनमें महापौर के दो, अध्यक्ष के 32 और पार्षद सभासद के 168 नामांकन शामिल है। गुरुवार को प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या जारी की जाएगी।
छह हजार नामांकन सही पाए गए (उत्तराखंड निकाय चुनाव)
जांच में 6,238 नामांकन सही पाए गए हैं। इनमें महापौर के 101, अध्यक्ष के 555 और पार्षद सभासद के पांच पांच आठ दो प्रत्याशी शामिल है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहे प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या भी सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bobby Panwar पैसे लेकर सचिवालय पहुंचे,CM पर साधा निशाना
202 नामांकन हुए रद्द (candidates list)
राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार नगर निगम में महापौर पदों के दो और पार्षद के प्राइवेट नामांकन जांच में सही नहीं पाए गए हैं। जिस वजह से इन्हें रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के 20 व सभासद के 53 और नगर पंचायत में अध्यक्ष के 12 व सभासद के 57 नामांकन रद्द किए गए हैं।
गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक नाम वापस का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्याशियों को 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए जाएंगे।
राजनीति से जुड़ी और खबरें यहाँ पढ़ें: https://varta360.com/india/
Dehradun News: राज्य का परिवहन विभाग प्रदेश की राजधानी देहरादून (dehradun) में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कड़े कदम उठाने वाला है। इस साल परिवहन विभाग द्वारा बनाई गई कार्य योजना को धरातल पर उतरने की तैयारी की जा रही है। देहरादून में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने और आमजन को सुविधा व आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। सिटी बसों और विक्रमों (dehradun vikram ban) को बाहर करने का फैसला किया है।
डीजल बस और विक्रम के स्थान पर अब शहर (Dehradun News) में सीएनजी या इलेक्ट्रॉनिक या ओमनी बस संचालित की जा सकती है। परिवहन विभाग सरकार की “उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024” के अंतर्गत पुरानी बसों को बदलने पर ट्रांसपोर्टरों को 50% सब्सिडी भी देगा। इसके आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
यह लेख जुलाई 2025 में अपडेट किया गया।