उत्तराखंडदेशदेहरादून

Uttarakhand News: डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी हुई रद्द

Uttarakhand News: भारत और पाकिस्तान में तनाव (india and pakistan war) के बीच उत्तराखंड भी अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की और पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने जहां अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसल कर दी है। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम में भी 24 घंटे अधिकारियों को तैनात रहने के निर्देश दे दिए हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हाई लेवल मीटिंग की और तमाम व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। 

सीएम धामी ने की हाई लेवल मीटिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में सभी अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात प्रशासनिक इकाइयों को भी अलर्ट रहने को कहा है। 

स्वास्थ्य और खाद्य सामग्री संबंधित फैसला (Uttarakhand News)

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाईयां और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Nainital News: एक हस्ताक्षर की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए!

राहत और बचाव दल पूर्ण रूप से तैयार रहे

सीएम धामी ने कहा कि राहत और बचाव दलों को भी पूर्ण रूप से तैयार रहना चाहिए। जिस वजह से जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने अफवाह से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। 

देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि (CM Dhami)

राज्य सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। साथ ही सरकार हर तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के अस्पतालों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। इसके बाद बिल्डिंग में लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जाएगी। आग बुझाने से संबंधित इंतजाम भी दुरुस्त कर लिए जाएंगे। पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस के साथ समन्वय बनाए रखें सब। डॉक्टर और कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जाएं। 

Uttarakhand Temples: उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को NCERT में मिली जगह

डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी रद्द (doctors holidays cancelled in uttarakhand) कर दी गई हैं। साथ ही गाइडलाइन में इस बात का भी जिक्र है कि अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां मौजूद होनी चाहिए साथ ही ऑक्सीजन बेड, ICU वेंटीलेटर और एंबुलेंस की व्यवस्था हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *