Uttarakhand News: नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर घमासान जारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। बीजेपी की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए कई नेताओं के बीच रेस चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा हाई कमान तक नेता अपनी-अपनी सोच लगाने में जुड़ गए हैं।
समाप्त हुआ उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल (Uttarakhand News)
उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। मार्च महीने के आखिरी तक उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। बीजेपी ने उत्तराखंड में 19 में से 18 जिला अध्यक्षों का ऐलान सोमवार को ही कर दिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
Haridwar: शर्मनाक! 60 में से केवल एक पार्षद अपने वादे पर खरी उत्तरी
जल्द होगा चुनाव तिथियों का ऐलान
उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब चुनाव तिथि का ऐलान होने वाला है। इस महीने भाजपा पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्यों की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
CM Dhami पर क्या आने वाला है संकट; सचिवालय में हुई बड़ी घटना?
कई नाम की चल रही है चर्चा (Uttarakhand BJP)
बीजेपी पार्टी के भीतर पिछले काफी समय से नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप से कई नाम की चर्चा चल रही है। वर्तमान में अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक बार फिर जिम्मेदारी मिलने की संभावना के साथ ही प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजानदास, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनोद चमोली आदि के नाम प्रमुख हैं।