उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand Politics: भ्रष्टाचार और बलात्कार सीएम धामी की उपलब्धि

Uttarakhand Politics: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) की सरकार के 3 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से इस विषय पर वार्तालाप (Uttarakhand Politics) भी किया था। इसके अलावा शानदार रैली भी निकाल। लेकिन, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्य गणेश गोदियाल ने पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा है।

गणेश गोदियाल ने बीजेपी को घेरा (bjp uttarakhand)

गणेश गोदियाल (ganesh godiyal) ने कहां की प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ बढ़ते बलात्कार और दर-दर की ठोकरे खाते बेरोजगार धामी सरकार की पिछले 3 वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां है। उन्होंने कहा कि भारी भ्रष्टाचार के कारण खनन माफिया, भू-माफिया और शराब माफिया राज्य सरकार पर हावी है।

Hemkund Sahib मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार होने से बची टीम

घर-घर पहुंच रही शराब (Uttarakhand Politics)

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (ganesh godiyal on cm dhami) ने कहा कि 3 वर्षों में एक ओर आबकारी नीति को शराब माफिया की इच्छानुसार बनाकर, घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया गया। वहीं खनन माफिया के दबाव में खनन पट्टों की अवधि भी बढ़ाई गई। इसके अलावा भू-माफिया के हितों को देखते हुए प्रदेश का भू-कानून बनाया गया है। 

Rishikesh Accident: सड़क दुर्घटना में सब-इंस्पेक्टर की मौके पर हुई मौत

राज्य की जनता के हित में नहीं हुआ कोई काम

राज्य की धामी सरकार (dhami government) ने पिछले तीन सालों के कार्यकाल में राज्य की जनता के हित में एक भी कार्य नहीं किया है। ऐसा कार्य जिस पर जनता गर्व महसूस कर सके। राज्य सरकार के मंत्रियों पर आए से अधिक संपत्ति के आरोप लगते रहे लेकिन सरकार जांच के नाम पर एक कदम आगे नहीं बढ़ा पाई। पिछले 3 सालों में महिलाओं और नाबालिकों के साथ जितने अत्याचार और बलात्कार हुए हैं, उसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *