Uttarakhand Weather: नीति घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सभी लोग बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। नए साल के बाद सभी को बर्फ का दीदार करने का मौका मिला है। चमोली जिले के नीति घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। नीति घाटी चीन के कब्जे वाले तिब्बत बॉर्डर के पास स्थित है। सभी लोगों को इंतजार है कि अब उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी होगी।
बर्फ की चादर से ढका नीति (Uttarakhand Weather)
चमोली की नीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। सभी लोग बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद आखिरकार 1 जनवरी को भी सभी को इंतजार करना पड़ा। नए साल वाले दिन घने काले बादल छाए रहे। पर्यटकों को मायूसी हुई क्योंकि उन्हें बर्फ देखने को नहीं मिली। लेकिन, आज साल के दूसरे दिन नीति घाटी में बर्फबारी हुई है।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: एंजेल चकमा के पिता ने उत्तराखंड पुलिस पर उठाए सवाल
बारिश न होने से किसान निराश
बारिश न होने के कारण किसानों को भारी नुकसान (uttarakhand snowfall) हो रहा है। दरअसल, बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी होती है। लंबे वक्त से मौसम शुष्क बना हुआ था जिसके कारण फसल नहीं हो पा रही थी। लेकिन, अब बर्फबारी हो चुकी है तो बारिश भी जल्द हो जाएगी। जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
जंगली जानवरों का आतंक (Uttarakhand Weather News)
बर्फबारी ना होने की वजह से जंगली जानवर भी रिहायशी इलाकों में आ रहे थे। इस बार उत्तराखंड में भालुओं ने कई लोगों को अपना निवाला बनाया। अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल किया है। इसके अलावा तेंदुए और बाघ ने भी उत्तराखंड में हलचल मचाई हुई थी। हर साल दिसंबर में बर्फबारी शुरू हो जाती थी। लेकिन, इस बार लंबे वक्त के बाद बर्फबारी हुई है।
यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
पर्यटकों को हुई खुशी
चमोली के नीति घाटी में बर्फबारी (uttarakhand snowfall) होने से पर्यटकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बर्फबारी देरी से हुई है जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में कड़ाके वाली ठंड शुरू नहीं हुई थी। पहाड़ों में बर्फबारी होने का असर मैदान में भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क है और घनाभ होना छाया हुआ है। यह सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक है। इसलिए सबको सलाह दी जाती है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहने।

