Uttarakhand Weather: कैसा रहेगा कल मौसम? कहां होगी बारिश और बर्फबारी?
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम शुष्क चल रहा है। सुखी ठंड से लोगों को दिक्कत हो रहे लगी है। जिसकी वजह से सर्दी खांसी और जुकाम बुखार जैसी समस्याएं भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार कल 6 दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम अपना मिजाज बदलेगा। कल के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
कैसा रहेगा 6 दिसंबर को मौसम? (Uttarakhand Weather)
मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 दिसंबर को उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी किया है। जिसके अनुसार राज्य के गढ़वाल मंडल में सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Nainital Police Transfer: नैनीताल जनपद में ताबड़तोड़ तबादलो से भूचाल
तीन पर्वतीय जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन जिलों के 3200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि राज्य के बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
इन जिलों में बदलेगा मौसम (Uttarakhand Weather Update)
7 दिसंबर को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिर 8 दिसंबर को फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। 7 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जारी किया गया है। इन्हीं जिलों में 8 दिसंबर को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। फिर 9 दिसंबर को मौसम ठीक हो जाएगा लेकिन ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: Haridwar: अर्ध कुंभ को कुंभ बताना तीर्थ परंपरा का अपमान- आचार्य सुरेश अवस्थी
धड़ल्ले से गिरेगा तापमान
अगले 1 से 2 दिन के अंतर्गत उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट तुरंत देखने को मिलेगी। पर्वतीय इलाकों में कोहरा छाने लगेगा। मैदानी इलाकों में अभी इसका असर दिखाई देगा। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि सभी अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहने।

