Uttarkashi News: चमोली के बाद यहाँ मंडराया हिमस्खलन का खतरा
Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले में भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर हिमखंड टूटकर गिर गया है। यह धरौली और हर्षिल से करीब 8 से 10 किलोमीटर आगे जंगला पुल के समीप है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव के अनुसार गंगोत्री (gangotri highway) हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि, गनीमत रही की कोई नुकसान नहीं हुआ है। आज प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी की वजह से मार्ग बंद है।

बर्फबारी के चलते रास्ता बंद (Uttarakhand Snowfall)
आज प्रदेशभर (Uttarkashi News) में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री की और बर्फबारी की वजह से मार्ग बाधित है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन- 1442 बीसी द्वारा वर्तमान स्थिति सॉन्ग गार्ड से सुखी टॉप तक मार्ग केवल नॉनस्किड चैन वाले वाहनों के लिए खोला गया है।
Raiwala News: लालच की हद! ग्राम पंचायत की भूमि पर हुआ कब्जे का प्रयास
सुक्की टॉप पर बर्फ हुई इकठ्ठी (Harshil Snowfall)
फिलहाल पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Uttarakhand Snowfall Alert) जारी है। सुक्की टॉप पर जूनियर इंजीनियर बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं। जिसमें दो जेसीबी बेट सोनगाद से सुखी टॉप तक काम कर रहे हैं। हिमस्खलन से बचाव के लिए एक 205 इक्वेटर भी भेजा गया है। साथ ही 10 ग्रामीण मोटर मार्ग फिलहाल बाधित है।
बर्फ हटाने का साथ-साथ हो रहा कार्य (Uttarakhand News)
बीआरओ-72 (BRO) द्वारा सुक्की टॉप से झाला तक दो जेसीबी और एक जेसीबी पीडब्लूडी भटवाड़ी द्वारा तैनात हैं। वर्तमान में भी बर्फबारी जारी है। साथ-साथ मार्ग से बर्फ हटाने का काम भी चल रहा हैं।
Nifty Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति की वजह से Nifty में हुई हलचल
चमोली जिले के लिए चेतावनी हुई जारी (Chamoli)
चमोली (Chamoli News) जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंडीगढ़ की ओर से चेतावनी जारी की गई है। चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इन सभी इलाकों के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए बर्फबारी वाले इलाकों में आवाजाही रोकी गई है।