Vikasnagar News: वन विभाग की टीम ने एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया
Vikasnagar News: ग्राम पंचायत कुल्हाल के गुर्जर बस्ती क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हुई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पड़कर सुरक्षित तरह से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।
तिमली रेंज में दिखा अजगर (Vikasnagar News)
कालसी वनप्रभाग की तिमली रेंज में रविवार को दोपहर के समय कुल्हाल के गुर्जर बस्ती में एक बड़ा अजगर दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर गए। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को कब्जे में किया।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: CM विवेकाधीन राहत कोष में चल रहा करोड़ों का खेल
14 फीट लंबा अजगर
इस दौरान आसपास के गांव और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग अजगर की वीडियो बनाने लगे। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मामले में वन क्षेत्र अधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि अजगर करीब 14 फीट लंबा था। जिसका वजन लगभग 55 किलो 300 ग्राम था।
कैसे करें अजगर की पहचान? (Vikasnagar News Today)
अजगर एक बड़ा और शक्तिशाली सांप है। भारत के कई जंगलों और ग्रामीण इलाकों में पाया जाता है। अजगर जहरीला नहीं होता है लेकिन अपने शिकार को लपेटकर मारने की क्षमता रखता है। इसलिए इसकी सही पहचान और इससे बचाव के उपाय जानना बहुत जरूरी है।
अजगर की पहचान उसके बड़े आकार और मोटे शरीर से आसानी से हो जाती है। जिसका रंग आमतौर पर हरा, काला और हल्का पीला होता है। जिस पर अनियमित पैटर्न भी बने होते हैं। अजगर का सर त्रिकोण आकार का होता है और शरीर से अलग दिखाई देता है। अजगर धीरे-धीरे चलता है लेकिन शिकार करते समय अचानक से तेज हो जाता है।
कहां पाया जाता है?
अजगर अक्सर जंगलों घास के मैदाने नदियों और तालाबों के करीब पाया जाता है। लेकिन कई बार यह भोजन की तलाश में गांव के नजदीक भी आ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बचाव के लिए जरूरी है कि सब आप अजगर से दूरी बनाए रखें। अगर अजगर कहीं दिखाई दे तो उसे छेड़ने या पकड़ने की कोशिश ना करें। तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें। अगर रात को जंगल या सुनसान जगह पर जा रहे हैं तो टॉर्च का इस्तेमाल करें और समूह में जाए।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: डीएम सविन बंसल के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
घरों के पास मौजूद झाड़ियां को साफ रखें ताकि अजगर छुप ना सके। अगर आप गलती से भी अजगर के पास पहुंच जाए तो शांत रहे और धीरे-धीरे पीछे हटे। सही जानकारी और सतर्कता से आप खुद को और अपने आसपास के लोगों और पालतू जानवरों को सुरक्षित रख सकते हैं।

