देहरादून

Vikasnagar: पुलिस को मिला एक करोड़ का सांप, मचा हड़कंप

Vikasnagar: विकासनगर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशुओं के तस्कर गिरोह लाडवा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के पास से पुलिस को एक जीवित सांप Red Sand Boa (Eryx johnii) संरक्षित प्रजाति (Schedule-I Part-C, WLP Act 1972)  बरामद किया गया। इस संरक्षित सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रूपया है। गैंग के सदस्यों द्वारा तांत्रिक क्रियाओं के लिए भारी कीमत पर बेचने के उद्देश्य (Vikasnagar snake smugglers news) से इस सांप की तस्करी की जा रही थी। 

एक करोड़ रुपए का सांप हुआ बरामद

एसएसपी अजय सिंह को तांत्रिक क्रियाओं के लिए प्रयोग में आने वाले दुर्बल प्रजाति के सांप को बेचने संबंधी सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि हरियाणा के एक वन्य जीव तस्कर गिरोह लाडवा गैंग के तीन सदस्य नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग विका नगर पर एक बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कार में बैठे हैं। उनके पास दो मुंह का सांप है। और यह सांप अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु के अंतर्गत आता है। 

CM Dhami Latest News: आरोपी को मिलेगी सख्त सजा- सीएम पुष्कर धामी

लाडवा गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़ (Vikasnagar News)

सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निकल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुल नंबर दो के पास घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों अनिल, अशोक और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। साथ ही उनका वाहन भी पकड़ लिया। वाहन की तलाशी ली गई तो पिछली सीट पर एक बैग मिला। बैग खोलने पर पता चला कि उसमे एक जीवित दो मुंह का सांप है।

Nainital Latest News: महिला संगठनों ने आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की

देहरादून में तांत्रिक क्रिया के लिए बेचने वाले थे सांप

जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वन्य जीव तस्कर यह सांप हरियाणा से लाए थे। इसको देहरादून में तांत्रिक क्रिया के लिए ऊंचे दाम पर बेचे जाने की प्लानिंग थी। यह सांप संरक्षित प्रजाति का है इसलिए ऊंचे दामों पर बिकता है। पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *