उत्तराखंड

Yamunotri Helicopter Booking: अब मिनटों में पहुंचेंगे यमुनोत्री, हेली सेवा शुरू

Yamunotri Helicopter Booking: चारधाम यात्रा के दौरान इस साल केदारनाथ के साथ-साथ यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए यमुनोत्री (yamunotri yatra) में एक हेलीपैड भी चिन्हित किया गया है। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन की टीम जल्द वहां का दौरा कर सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। डीजीसीए (Yamunotri Helicopter Booking) की अनुमति मिलने के बाद ही हेली सेवा शुरू की जाएगी। 

केदारनाथ के लिए इस दिन से बुकिंग होगी शुरू (kedarnath yatra 2025)

केदारनाथ (kedarnath helicopter bookings) के लिए हेलीकॉप्टर की टिकटों की बुकिंग 2 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। अगर यमुनोत्री हेली सेवा के लिए डीजीसीए की अनुमति मिलती है। तो वहां के लिए भी केदारनाथ (kedarnath opening dates) के साथ ही हेलीकॉप्टर की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। 

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण करेगा हेली सेवा (Yamunotri Helicopter Booking)

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Uttarakhand Civil Aviation Authority) के नियंत्रण में केदारनाथ के लिए सेवाएं संचालित होती है। इनके यात्री किराए का निर्धारण भी राज्य प्राधिकरण ही करता है। बाकी धामों के लिए अभी चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के जरिए हेली सेवा उपलब्ध है। जिसकी वजह से यह काफी महंगी होती है। इसे देखते हुए राज्य प्राधिकरण(char dham yatra 2025) ने अन्य धामों के लिए भी हेली सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। 

बद्रीनाथ से हेली सेवा नहीं हो पाई शुरू (badrinath yatra)

पिछले साल बद्रीनाथ (badrinath opening date) से हेली सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन इसमें यात्रियों ने रुचि नहीं दिखाई। इस वर्ष राज्य प्राधिकरण द्वारा यमुनोत्री के लिए हेली सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। यमुनोत्री जाने के लिए श्रद्धालुओं को 5 किलोमीटर की चढ़ाई कड़नी पड़ती है। जिस वजह से बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को यमुनोत्री धाम पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से राज्य प्राधिकरण यमुनोत्री (Yamunotri Helicopter Booking) में हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यहां ट्रायल लैंडिंग की जा चुकी है। अब डीजीसीए की ओर से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *