देहरादून

Dehradun-Mussoorie Road: देहरादून-मसूरी रोड इस वजह से हुई बंद

Dehradun-Mussoorie Road: देहरादून मसूरी मार्ग आज सुबह फिर से बंद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गलोगी के पास देहरादून-मसूरी मार्ग पर बड़ी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गिर गया है। जिस वजह से पूरा रोड बंद हो गया है। लैंडस्लाइड होने के कारण सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है। मलबा हटाने के लिए बुलाई गई जेसीबी मशीन भी खराब हो गई है। ऐसे में मलबा हटाने में ज्यादा समय लग रहा है।

कुठाल गेट के पास सभी को रोका (Dehradun-Mussoorie Road)

रोड बंद होने के कारण पुलिस देहरादून से मसूरी आने वाले वाहनों को कुठालगेट के पास ही रोक रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलबा हटाने में तीन से चार घंटे लग सकते हैं। इस घटना के बाद कई पर्यटक और स्थानीय लोग बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है की दूसरी जेसीबी मशीन मंगवाई गई है।

यह भी पढ़ें: Shailputri Ki Katha: नवरात्रि के पहले दिन करें इस कथा का पाठ

लैंडस्लाइड बना आफत

देहरादून-मसूरी और मसूरी से धनोल्टी मार्ग पर कई जगह लैंडस्लाइड हो चुका है। हर मानसून सीजन में इन जगहों पर लैंडस्लाइड होता है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले हफ्ते सोमवार को भारी बारिश के कारण मसूरी में तबाही जैसा हाल हो गया था। इस मानसून सीजन में देहरादून-मसूरी रोड कई जगह पर टूट गई थी। इसके अलावा ब्रिटिश काल में बना पुल भी ध्वस्त हो गया है। जिस वजह से दो-तीन दिनों तक मसूरी देहरादून रोड बंद रहा था। टूटे हुए पल की जगह बेली ब्रिज बनाकर मसूरी में फंसे करीब 2000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना

CM धामी ने किया था दौरा (Dehradun News)

इस बार की बारिश ने न केवल देहरादून-मसूरी रोड बल्कि आसपास के भी कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा था। बीते सोमवार को आई तबाही के निशान मसूरी के आसपास के गांव में देखने को मिल रहे हैं। इस आपदा में कई लोगों का सब कुछ बर्बाद हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीते दिनों आपदा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों को भरोसा दिया था कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। लेकिन, आज फिर से गलोगी के पास भूस्खलन होने के कारण देहरादून-मसूरी रोड बिल्कुल बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *