हरिद्वार नगर निगम में भाजपा का बड़ा फैसला,बागी प्रत्याशी बाहर
हरिद्वार नगर निगम (haridwar news) में भाजपा से बागी होकर नगर निकाय चुनाव लड़ रहे 19 वार्डों के 22 पदाधिकारियों और साथ ही कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल, हरिद्वार नगर निगम, नगर पालिका और लक्सर में चुनाव लड़ने के लिए कई लोगों ने जिलाध्यक्ष को आवेदन दिया था। लेकिन, पार्टियों ने अपने अन्य प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया। इस बात से नाराज होकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी निर्दलीय मैदान में उतर गए।

22 पदाधिकारी को पार्टी ने किया निष्कासित(हरिद्वार नगर निगम)
भाजपा (bjp) द्वारा टिकट न मिलने पर पदाधिकारियों ने निर्दलीय चुनाव (uttarakhand nikay chunav) लड़ने का फैसला किया। लेकिन, पार्टी में इसे अनुशासनहीनता मानकर प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर 6 साल के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पलटन बाजार में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, 22 CCTV लगें
इन पदाधिकारियों को किया निष्कासित
जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि नगर निगम से अनिल मिश्रा, बाबू सिंह, दीपक टंडन, हिमांशु राजपूत, राधे कृष्णा शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव भाटिया, विपिन गुप्ता, शिवम, आशीष चौधरी, चंद्रभान सिंह, अमरदीप, सीमा चौधरी, सोनिया अरोड़ा, सुनील कौशिक, दीपक नौटियाल और सुरेश वाल्मीकि, अजय शर्मा, हरी भारद्वाज, विजेंद्र पांचाल, मांगता हसन और सचिन मित्तल को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।