उत्तराखंडदेश

Kotdwar News: देश की रक्षा करते हुए कोटद्वार निवासी सूरज नेगी हुए शहीद

Kotdwar News: जम्मू कश्मीर के बारामुला से समस्त उत्तराखंड वासियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। गोरखा रेजीमेंट में तैनात पौड़ी जिले के निवासी 25 वर्षीय राइफलमैन सूरज सिंह नेगी सरहद की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। सूचना मिलते ही शहिद के परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। साथ ही घर के आस-पास मातम पसरा हुआ है।

क्रॉस फायरिंग के दौरान लगी गोली (Kotdwar News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार के लालपुर वार्ड 19 निवासी 25 वर्षीय सूरज सिंह नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी गोरखा रेजिमेंट में तैनात थे। वह वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर के बारामुला में अपनी सेवा दे रहे थे। 14 राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन सूरज की बटालियन रुड़की स्थानांतरित होने वाली थी। लेकिन, इस बीच बीते शुक्रवार को सीमा क्षेत्र में आतंकी मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान सूरज को गोली लग गई। जिसके बाद वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

यह भी पढ़ें: Satopanth Trek: सतोपंथ ट्रैक मार्ग पर अचानक हुई एक ट्रेकर की तबीयत खराब

4 साल पहले हुए थे भर्ती

शहीद राइफलमैन सूरज सिंह नेगी 2021 में भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट (shaheed suraj singh negi kotdwar) में भर्ती हुए थे। वह दो भाइयों में छोटे थे और सितंबर महीने में ही छुट्टी के बाद ड्यूटी पर गए थे। उनकी शहादत की जानकारी मिलते ही परिजनों को गहरा सदमा लगा है। वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। आज उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहन से कौड़िया कैंप लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को लालपुर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। उनके पैतृक गांव में घाट के पास पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें

गोरखा रेजिमेंट-प्रसिद्ध और बहादुर रेजिमेंट (Kotdwar News Latest)

गोरखा रेजिमेंट भारतीय सेना की एक प्रसिद्ध और बहादुर रेजिमेंट है। जिसमें मुख्य रूप से नेपाली मूल के सैनिक शामिल होते हैं। रेजिमेंट अपनी बहादुरी और युद्ध कौशल के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। साल 1815 में ब्रिटिश भारतीय सेवा के हिस्से के रूप में गठित हुई थी और भारत की स्वतंत्रता के बाद त्रिपक्षीय समझौते के तहत भारतीय सेना (kotdwar suraj singh negi) को गोरखा रेजिमेंट हस्तांतरित की गई थी। भारतीय सेना में सात गोरखा रेजिमेंट है जिन्हें एक साथ गोरखा ब्रिगेड के रूप में भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *