UPNL Haldwani News: धामी सरकार कर रही भ्रामक प्रचार? लगे बड़े आरोप
UPNL Haldwani News: उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की आपात ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की ओर से अब तक उपनल कर्मियों के हित में प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। साथ ही कोई ठोस नीति या नियमितीकरण संबंधित निर्णय भी नहीं लिया गया है। बावजूद इसके सरकार उपलब्धि का श्रेय खुद लेकर जनता के बीच भ्रामक प्रचार कर रही है।
कर्मचारी ने लगाए सरकार पर आरोप (UPNL Haldwani News)
उपनल कर्मचारी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से हाल में उपनल कर्मचारी के दुर्घटना में निधन के बाद परिजनों को 50-50 लाख रुपए के चेक देने संबंधित विषय पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने कहा कि चेक राज्य सरकार की तरफ से नहीं बल्कि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से दिए जा रहे हैं। यह उपनल कर्मचारी (haldwani news today) के वेतन खाते से संबंधित मुआवजे के तहत दिए जा रहे हैं। यह संघ के निरंतर संघर्ष और प्रयासों का परिणाम है। सभी ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: तस्कर-गुर्गों पर कार्रवाई जारी! लेकिन, आकाओं पर कब?
प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने क्या कहा?
इस मामले में उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि अगर उपनल कर्मचारियों को उनका नियमितीकरण केवल मरने ने के बाद मिलेगा तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति भी दे देनी चाहिए।
सरकार जिंदा रहते कुछ नहीं कर रही (UPNL Haldwani News Today)
इसके अलावा उपाध्यक्ष पूरन भट्ट (UPNL Workers Haldwani News) ने आक्रोशित होते हुए कहा कि- सरकार उनके जिंदा रहते कुछ नहीं कर रही है। अब कर्मचारी आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार हैं। अगर सरकार ने शीघ्रता से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी संघ राज्य में व्यापक आंदोलन करेगा।
यह भी पढ़ें: Lohaghat News: लोहाघाट इलाके में हुआ भीषण सड़क हादसा! तीन लोग घायल
Varta360 कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं करता है। यहां मौजूद सभी जानकारी कर्मचारियों द्वारा दिए गए बयान है।