Dehradun Job Fraud: इटली में जॉब दिलवाने के बहाने किया ऐसा काम
Dehradun Job Fraud: उत्तराखंड में एक के बाद एक तरह-तरह की ठगी की खबरें सामने आ रही है। इस बार इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठग लिए हैं। हैरानी वाली बात है कि आरोपियों ने युवक को इटली भेजा। लेकिन, इटली में जाकर व्यक्ति का 4 महीने का वीजा बना दिया। उसे 4 महीने तक खाली बिठाया। पीड़ित ने जैसे-तैसे आरोपियों से बचकर इटली पुलिस की सहायता ली।
मामले की जांच कर रही पुलिस (Dehradun Job Fraud)
पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सिंगल मंडी कारगी रोड निवासी अवतार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उनकी मुलाकात साल 2023 में हरचरण मल्ली और उसके जीजा नरेंद्र निवासी बटाला पंजाब से हुई थी। दोनों के साथ संदीप और अमृतपाल नमक अन्य आरोपी भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: CM Dhami Meeting: मंत्रिमंडल बैठक में इन आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी
दो लाख रुपए महीने की नौकरी का झांसा
हरचरण मल्ली ने पीड़ित को कहा था कि वह उसके बेटे जगदीप (Dehradun Latest News ) की इटली में दो लाख रुपए महीने की नौकरी लगवा सकता है। जिसमें खाने-पीने और रहने का इंतजाम भी हो सकता है। विश्वास दिलाने के लिए यह भी कहा कि उसने अन्य युवाओं की भी नौकरी इटली में लगवाई है। उसने पीड़ित के बेटे के लिए 2 साल का वर्किंग वीजा दिलवाने का भी झांसा दिया।
इटली ले जाकर बनाया बंधक (Dehradun Job Fraud News)
पीड़ित ने आरोपियों पर विश्वास करके यूनियन बैंक के माध्यम से हरचरण मल्ली के खाते में 11 लाख रुपए ट्रांसफर किया। इसके बाद 17 सितंबर 2024 को उनका बेटा जगदीप इटली चला गया। जब वह इटली पहुंचा तो उसे केवल 4 महीने का वीजा दिया गया। इन महीनों’ वह खाली बैठा रहा। आरोपियों ने उसे अपनी गिरफ्त में रखा हुआ था। जब बेटे ने सवाल किया तो नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: Coldrif Syrup: कफ सिरप से कैसे हुई 17 बच्चों की मौत?
किसी तरह बची जान
जगदीप ने होशियारी से काम लिया और आरोपियों की गिरफ्त से भाग निकला। 14 जनवरी 2025 को इटली पुलिस ने उसे सुरक्षा प्रदान की और जगदीप किसी तरह भारत वापस आ गया। इसके बाद उसने कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी को सब जानकारी दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।