CM Yogi Haridwar: पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी

राजनीतिहरिद्वार

CM Yogi Haridwar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। 91 वर्ष की आयु में निधन के बाद हरिद्वार के चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में अंतिम रस्में पूरी की गईं, जिसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए हरिद्वार लाया गया।

चंडीघाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मां के अंतिम संस्कार के दौरान सीएम योगी भावुक नजर आए।

इस दौरान मां के अंतिम दर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अर्थी को कंधा भी दिया। बताया गया कि सीएम योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे और इस दौरान उन्होंने भोजन भी नहीं किया।

चंडी घाट पर सुबह 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार (CM Yogi Haridwar)

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडी घाट पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी सहित कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ जाएंगे सीएम योगी

मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम लखनऊ पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में उनके शामिल होने का कार्यक्रम है।

शुक्रवार सुबह हुआ था सावित्री देवी का निधन (CM Yogi Haridwar News)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह 91 वर्ष की थीं। गांव के लोगों के अनुसार, वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे थे और मां के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media