Haridwar: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर हरिद्वार में गंगा को मिला मछलियों का नया जीवन

Haridwar: गंगा नदी की जलीय जैव विविधता को संरक्षित करने और प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को विश्व मात्स्यिकी दिवस पर हरिद्वार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मत्स्य विभाग की ओर से कामधेनु घाट पर गंगा की मुख्य धारा में मत्स्य बीज संचयन किया गया। इसके साथ ही कामधेनु लोक में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मछलियों की संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि नदी के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने और जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी रहा।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Haridwar: पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी
गंगा में मत्स्य बीज छोड़कर संरक्षण की पहल (Haridwar News)
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और अतिथियों ने गंगा नदी में मत्स्य बीज छोड़े। अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज का संचयन नदी के प्राकृतिक मछली भंडार को समृद्ध करने में मददगार होता है। इससे जलीय जैव विविधता के संरक्षण के साथ भविष्य में मत्स्य उत्पादन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलता है।
पौधारोपण के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मत्स्य बीज संचयन के साथ कामधेनु लोक में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके माध्यम से नदी और उसके आसपास के प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सामूहिक भागीदारी का महत्व बताया गया।
मत्स्य विभाग के अधिकारी और सामाजिक संस्थाएं रहीं मौजूद (Haridwar News Today)
कार्यक्रम में उत्तराखंड मत्स्य विभाग के निदेशक सीएस धर्मशक्तु, उपनिदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल और गढ़वाल मंडल की उपनिदेशक अल्पना हल्दिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नीलकांत सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से गंगा के प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों को संरक्षित करने, जलीय जीवों की विविधता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
