Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की
Nikay Chunav Result Live: उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद और सभासद सदस्य के एक तीन आठ दो पदों पर अपनी किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतदान बॉक्स में बंद उनके भाग्य का पिटारा खुल गया है। आज सुबह से मतगणना शुरू हो चुकी है।
हरिद्वार में इन प्रत्याशियों की हुई जीत (Nikay Chunav Result Live)
- वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी की हुई जीत।
- वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता शर्मा ने जीत हासिल की।
- वार्ड नंबर 3 से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा जीते।
- वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ ने जीत हासिल की।
- वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ ने की जीत हासिल।
- वार्ड नंबर 6 भीमगोडा से भाजपा के सुमित चौधरी ने जीत हासिल करी।
- वार्ड नंबर 7 हर की पौड़ी से बीजेपी की श्रुति खेवड़िया की जीत हुई।
- वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता जीते।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: देहरादून में मतदान पेटी लूटती दिखी मां-बेटी
हरिद्वार (haridwar news) में चुनाव आंकड़ों के अनुसार 5 साल पहले हुए नगर निकाय चुनाव में शहर के 60 वार्ड में 1,82,266 मतदाता थे। इस बार शहर में आबादी बढ़ गई है। जिस वजह से आप शहर में 1,93,389 मतदाताओं की सूची जारी की गई है।
दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय ने हासिल की जीत
दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति विश्व ने जीत हासिल की है। भाजपा की बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को किया परास्त। भाजपा की बागी थी शांति।
देहरादून में मतदान स्थल में हुई झड़प
देहरादून में वार्ड नंबर 16 से 30 तक के मतदान स्थल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई झड़प।