Haridwar: रिजल्ट की गड़बड़ी के विरोध में छात्रों के किया प्रदर्शन

हरिद्वार

Haridwar: महाविद्यालय भूपतवाला के छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। दरअसल, बीए और बीएससी छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने कालेज परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

परीक्षा देने के बाद भी दिखाया अनुपस्थित (Haridwar)

छात्रों के अनुसार, राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में एब्सेंट दिखाकर फेल कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी थी। उनके पास परीक्षा में शामिल होने के सबूत भी मौजूद है। छात्रों ने इसे विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की लापरवाही बताया है।

रिजल्ट की गड़बड़ी से नौकरी प्रभावित

कुछ छात्रों का कहना है कि गलत परीक्षा परिणाम के वजह से आगे की पढ़ाई में उन्हें प्रवेश लेने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। छठे सेमेस्टर की छात्रा ने जानकारी दी कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। लेकिन, राजनीति विज्ञान में एब्सेंट दिखाए जाने के कारण उनके लिए कई अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar: जलभराव की स्थिति को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

छात्रों ने दी आंदोलन करने की चेतावनी (Haridwar News)

छात्र मनोज निषाद ने कहा कि छात्र पिछले कई महीनो से कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें समाधान नहीं मिला है। उन्होंने मांग की है कि गलती को जल्द सुधार कर संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन और महाविद्यालय में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में मुस्कान, पूजा, शालिनी मिश्रा, खुशी भार्गव, प्रिया अग्रवाल, भूमि, नेहा, गरिमा, अभिनव बंसल, अंजलि जोशी, मानसी श्रीवास्तव, मनोज निषाद समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media