उत्तराखंड

Rudraprayag News: गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला! मचा हड़कंप

Rudraprayag News: उत्तराखंड में इंसानों पर जंगली जानवरों के हमलो की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग का है। जहां पर ग्राम सभा जोदला के पाली गांव में गुलदार ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया है। जिसकी वजह से ग्रामीण की जान चली गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। हैरानी वाली बात है कि रुद्रप्रयाग जिले में बीते एक साल के अंदर गुलदार के हमले में चार लोग अपनी जिंदगी गवा चुके हैं। वही 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला (Rudraprayag News)

एक तरफ प्राकृतिक आपदाएं और बीमारियां लोगों की जिंदगी छीन रही है। वहीं दूसरी ओर गुलदार और मानवीय संघर्ष की घटनाओं में भी लोग अपनी जान गवा रहे हैं। हाल का मामला रुद्रप्रयाग जिले के जोदला ग्राम सभा के पाली गांव का है। जहां आज बुधवार अक्टूबर की सुबह करीब 5:00 बजे मनवर सिंह बिष्ट उम्र 55 वर्ष को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Highcourt: इस बड़े मामले रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई सरकार

रुद्रप्रयाग डीएफओ ने दी जानकारी

रुद्रप्रयाग डीएफओ (Rudraprayag Latest News) रजत सुमन ने जानकारी दी कि बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे ग्रामीण अपने घर से गौशाला जा रहा था। उस दौरान रास्ते में बैठे गुलदार ने अचानक ग्रामीण पर हमला कर दिया। वह उसे घसीट कर ले गया और ग्रामीण की मौत हो गई।

गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई शुरू (Rudraprayag News Today)

गुलजार के हमले के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। इस घटना के बाद क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से खोज अभियान चलाया गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Rudrapur News: घर में मिला शिक्षिका का अधजला शव! शक के घेरे में करीबी

चार से पांच गुलदार सक्रिय होने की आशंका

गुलदार और इंसानों के बीच हो रहे (leopard attack rudraprayag) संघर्ष के कारण कई मौतें हो चुकी हैं। जिसका कारण वन विभाग अब तक पता नहीं लग पाया है। इस वर्ष एक ही गुलदार को पिंजरे में पकड़ा जा सका है जिसे रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। फिलहाल क्षेत्र में चार से पांच गुलदारों के सक्रिय होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media