Budget Session Live: वक्फ संशोधन विधेयक पर आज होगा बड़ा फैसला
Budget Session Live: इस वर्ष का बजट सेशन बेहद खास होने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस सत्र में कई अहम विधेयक संसद में पेश किया जा सकते हैं। इसमें फाइनेंस बिल 2025 के अलावा वक्फ और बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, इंडियन रेलवे और इंडियन रेलवे बोर्ड को मर्ज करने का कानून भी शामिल है। हालांकि, बजट सेशन शुक्रवार को ही शुरू हो गया था। आज शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश (Budget Session 2025) करने वाली हैं, जिसमें बड़े ऐलान होने की उम्मीद हैं।
विदेशियों की भारत में एंट्री संबंधित विधेयक
इस बजट सेशन (Budget Session Live) में विदेशियों की भारत में एंट्री, इमीग्रेशन और इंडियन क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा संबंधित विधेयक भी पेश किया जा सकते हैं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े विधेयक भी सदन में पेश हो सकते हैं। उड्यन क्षेत्र में वित्तीय सुरक्षा, री एडजेस्टमेंट आफ रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ शेड्यूल्ड ट्राइब इन गोवा असेंबली से जुड़ा विधायक भी पेश हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Haridwar जल जीवन मिशन में अधिकारियों के जुगाड़ से हुआ बड़ा घोटाला
आठवीं बार पेश कर रही है बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) आज लगातार आठवीं बार बजट (budget 2025) पेश कर रही हैं। इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री देसाई ने 10 बार बजट पेश किया था। आज के बजट सेशन में वक्फ बिल पेश होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसमें 44 बदलाव किए जा सकते हैं।
सोने की कीमत बड़ी
आज बजट पेश होने से पहले सोने की कीमत (Gold Rate Today) में बड़ी तेजी आई है। सोने की कीमत ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 82, 750 रुपए तक पहुंच गया है। घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत आसमान छू रही है। पिछले साल के बजट में कस्टम ड्यूटी काम करने के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई थी। कीमत ₹5000 प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गई थी। लेकिन आज सोने के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।