ऋषिकेश

Uttarakhand News: इस्तीफा देंगे विधायक दिलीप रावत! बीजेपी में मचा हड़कंप

Uttarakhand News: उत्तराखंड में वन्यजीव और मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन पहाड़ी इलाकों से वन्य जीवों द्वारा लोगों पर किए गए हमले की खबर सामने आती रहती है। लेकिन, इन सब के बावजूद भी वन विभाग बिल्कुल नाकाम नजर आ रहा है। इन हमलो को वह कम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे हालात को देखते हुए पौड़ी जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने बड़ा बयान दिया है।

क्या है पूरा मामला? (Uttarakhand News)

दरअसल, पौड़ी जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में बाघ का आतंक बढ़ गया है। हालिया मामले में बाघ ने एक महिला पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत प्रभावित गांव पहुंचे और मृतक महिला के परिजनों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें: Ghansali Protest: घनसाली में 11 दिसंबर को 11 आंदोलनकारी करेंगे आत्मदाह

इस्तीफा देंगे लैंसडाउन विधायक

भाजपा विधायक दिलीप रावत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और वन विभाग की नाकामी पर अपना आक्रोश भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इलाके में हो रहे वन्यजीव हमलो का समाधान गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। अधिकारी समेत सरकार भी समाधान निकालने में असफल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर गांववासियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पाती और अगर मेरी आवाज को अनसुना कर दिया जाता है तो वह आने वाले समय में इस्तीफा देने का फैसला ले लेंगे। उन्होंने गुस्सा प्रकट करते हुए कहा कि जिस गांव में यह घटना हुई है वहां पुल का निर्माण हो गया है लेकिन उनको जोड़ने वाली सड़क आज तक नहीं बन पाई।

11 साल से कर रहे संघर्ष (Uttarakhand Latest News)

आगे उन्होंने कहा कि वह 11 साल से सड़क निर्माण के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सड़क न होने की वजह से ही ग्रामीणों को जंगल के रास्ते से जाना पड़ता है। ऐसे में जंगली जानवरों के हमले का खतरा सबसे ज्यादा होता है। पूरे इलाके में बाघों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया है और सरकार के सामने भी रखा है लेकिन फिलहाल कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस समय पूरे क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के लिए खासकर गंभीर संकट बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Pithoragarh: शादी के घर से उठीं 5 अर्थियाँ! गांव में पसरा मातम

60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला

हाल ही में जहरीखाल ब्लॉक के सिरोबाड़ी गांव में 60 वर्षीय महिला उर्मिला देवी को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। यह हादसा तब हुआ जब वह अपनी बहू के साथ घर के पास ही मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। बहु बच्चों की आवाज सुनकर घर की ओर चली गई लेकिन उर्मिला देवी वही घास काटती रही। तभी अचानक बाग झाड़ियां में से निकाला और उसने उर्मिला देवी पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media