Pragya Singh Missing: आखिर कैसे उत्तराखंड से बेगूसराय पहुंची प्रज्ञा?
Pragya Singh Missing: केदारनाथ यात्रा से लौटते लापता हुई महिला प्रज्ञा सिंह 6 दिन बाद सब कुशल हालत में बिहार के बेगूसराय जिले से बरामद हुई है। प्रज्ञा सिंह नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी। जिसकी छानबीन में 6 दिन तक उत्तराखंड पुलिस, रेलवे पुलिस और कई एजेंसियां लगी हुई थी। लेकिन, सवाल अभी यही है कि आखिर किस परिस्थिति में प्रज्ञा सिंह उत्तराखंड से सीधा बेगूसराय पहुंच गई। क्योंकि वह नंदा देवी एक्सप्रेस से अपने पति के साथ देहरादून से गाजियाबाद लौट रही थी।
पुलिस ने प्रज्ञा को कस्टडी में लिया (Pragya Singh Missing)
पुलिस ने प्रज्ञा को बरामद करके अपनी कस्टडी में ले लिया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने पत्नी के बयान के जरिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में लगी है। दरअसल प्रज्ञा सिंह 5 मई की रात अपने पति मनीष के साथ देहरादून से गाजियाबाद आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थी। पति ने बयान दिया कि हरिद्वार तक दोनों के बीच बातचीत हो रही थी लेकिन इसके बाद में पति को नींद आ गई।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन अलर्ट! फिर भी नहीं रुक रहा अवैध खनन?
मुजफ्फरनगर स्टेशन पर आया याद
प्रज्ञा के पति ने जानकारी दी कि मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास पहुंचने पर उनकी आँख खुली और उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी अपनी सीट पर नहीं थी। पहले उन्हें लगा कि वह वॉशरूम गई होगी लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर उन्होंने पूरी ट्रेन में तलाश शुरू की। मनीष ने दोनों वॉशरूम चेक किया और आसपास के डिब्बों में पूछताछ की लेकिन प्रज्ञा का पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: Haridwar: नाबालिग लड़की की मौत बनी रहस्यमयी गुत्थी
इसके अलावा उसका फोन भी बंद आ रहा था। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो वहां भी खोज भी की गई लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई और उन्होंने यह मामला रुड़की थाना ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
CCTV कैमरे बंद होने से बनी उलझन (Pragya Singh Missing News)
इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ठीक है रूड़की और मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरा में कोई सबूत नहीं मिले। पति ने आरोप लगाया कि दोनों स्टेशनों के कैमरे खराब थे। उसके कारण यह तक पता नहीं चल पाया की प्रज्ञा ट्रेन से उतरी थी या नहीं।

