उत्तराखंड

Uttarakhand Pragya Singh: ट्रेन से लापता हुई प्रज्ञा की सुलझी गुत्थी

Uttarakhand Pragya Singh: देहरादून से गाजियाबाद की यात्रा के दौरान नंदा देवी एक्सप्रेस से प्रज्ञा सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हुई थी। 6 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बिहार के बेगूसराय जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अब उत्तर रेलवे ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपना पहला आधिकारिक बयान जारी किया और पूरा मामला स्पष्ट किया है। सोमवार की दोपहर रेलवे पुलिस ने प्रज्ञा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से उनके परिवार को सौंप दिया है।

उत्तर रेलवे का बयान (Uttarakhand Pragya Singh)

इस मामले में उत्तर रेलवे द्वारा बयान जारी किया गया है। जिसके अनुसार 5 मई की रात प्रज्ञा सिंह अपने पति मनीष के साथ गाड़ी संख्या 12402 देहरादून कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस में सवार थी। हरिद्वार के लक्सर स्टेशन के आसपास व संदिग्ध परिस्तिथि में लापता हो गई। ट्रेन जब मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंची तब मनीष की आंखें खुली और उसने प्रज्ञा को गायब पाया। अपनी तरफ से तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो लक्सर जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: Pragya Singh Missing: आखिर कैसे उत्तराखंड से बेगूसराय पहुंची प्रज्ञा?

पुलिस तुरंत हुई सक्रिय

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और रेल मंत्रालय और उत्तर रेलवे प्रशासन (pragya singh missing) पूरी तरह सक्रिय हुआ। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी की यात्री की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीआरपी लक्सर और रेलवे की टेक्निकल टीम ने तत्काल प्रभाव से ट्रैकिंग और विभिन्न स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरा से सबूत जुटाना शुरू करें। हालांकि, लक्सर से मुजफ्फरनगर के बीच कुछ स्टेशनों पर कैमरो की खराब स्थिति में जांच में बाधा उत्पन्न की है।

प्रज्ञा ने खुद बताइ अपनी लोकेशन (Uttarakhand Pragya Singh News)

पुलिस और खुफिया एजेंसी प्रज्ञा की तलाश में जुटी थी। प्रज्ञा के परिजनों को किसी अनहोनी होने का डर था। 11 मई को या मामला तब सुलझा जब प्रज्ञा ने खुद बेगूसराय से अपनी मां को फोन किया और अपनी लोकेशन बताइए। जब पुलिस ने पूछताछ की तो प्रज्ञा ने बताया कि ट्रेन में उनका उसके पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। जब पति सो गया था तो मैं गुस्से में चुपचाप ट्रेन से उतर गई और बिना टिकट बिहार जाने वाली दूसरी ट्रेन में बैठ गई। वह बेगूसराय पहुंचकर अपनी मौसी के घर चली गई थी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: नाबालिग लड़की की मौत बनी रहस्यमयी गुत्थी

रेलवे प्रशासन ने की अपील

रेलवे प्रशासन ने इस मामले के सुखद अंत पर संतोष व्यक्त किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम ने लगातार दिन रात काम किया जिससे यात्री को सुरक्षित वापस लाया जा सके। रेलवे की तरफ से यात्रियों से अपील की गई है की यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति, झगड़ा या संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें जिससे समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media