Haridwar: नाबालिग लड़की की मौत बनी रहस्यमयी गुत्थी
Haridwar: हरिद्वार में नाबालिग लड़की के लापता होने के अगले दिन उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाया और जिला अस्पताल में हंगामा किया। कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं ने भी मौत पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
क्या है पूरा मामला? (Haridwar)
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग दो दिनों से लापता थी। जब शनिवार को परिजनों ने उसे खोज लिया। तब पूछताछ के लिए उसे ज्वालापुर कोतवाली बुलाया गया और परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात घर पर संदिग्ध परिस्तिथियों में नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय किशोरी के साथ मारपीट की जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन अलर्ट! फिर भी नहीं रुक रहा अवैध खनन?
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रविवार को अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। संदिग्ध हालत में मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाएं।
जहर खाने से हुई मौत (Haridwar News)
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई। शुरुआती छानबीन में जहर खाने से मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ करते हुए हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ज्वालापुर की गोविंदपुरी कॉलोनी क्षेत्र से शुक्रवार शाम एक किशोरी ट्यूशन जाने की बात कह कर निकली लेकिन रात तक घर नहीं।
परिजनों ने अपने हिसाब से तलाश करने के बाद देर रात ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगली सुबह किशोरी ने अपनी एक सहेली को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कनखल सती घाट पर है। सहेली से जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत कनखल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Khatima News: CRPF जवान मुशाहिद अली ने रोशन किया उत्तराखंड का नाम
किशोरी ने क्या जानकारी दी थी?
कोतवाली लाने पर महिला उप निरीक्षक ललित चुफाल ने किशोरी से बातचीत की थी। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए पहले ऋषिकेश गई थी और रात में दोनों कनखल आ गए और सती घाट पर गंगा किनारे रहे। पुलिस ने किशोरी के दोस्त से भी पूछताछ की। किशोरी ने अपनी मर्जी से घूमने जाने और परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई न करने की बात कहने पर पुलिस ने उसे स्वजनों को सुपुर्द कर दिया था।
कुछ ही समय में पलटा मामला (Haridwar Latest News)
रात में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे रानीपुर मोड़ निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले में नया मोड़ आया जब परिजनों ने एक दिन पहले किशोरी को घुमाने ले गए उसके दोस्त और अन्य आरोपियों पर गैंगरेप सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

